{"_id":"649895f2f4670ebd7507bd8d","slug":"punjab-weather-update-warning-of-heavy-rain-in-punjab-for-the-next-four-days-yellow-alert-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: अगले चार दिन पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: अगले चार दिन पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
Mon, 26 Jun 2023 01:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:00 AM IST
सार
आज पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अब अगले 48 घंटों के अंदर मानसून पूरे पंजाब व हरियाणा को कवर कर लेगा।
विज्ञापन
रविवार को अमृतसर में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि मानसून हरियाणा के यमुनानगर व अंबाला में दस्तक दे चुका है। अब अगले 48 घंटों के अंदर मानसून पूरे पंजाब व हरियाणा को कवर कर लेगा।
मौसम विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। सोमवार को तेज गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
मंगलवार व बुधवार को भी तेज आंधी तूफान के साथ कईं हिस्सों में भारी बारिश होगी। 29 जून को गरज के साथ कुछ हिस्सों में बारिश होगी। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। पहले अनुमान था कि इस बार मानसून के आने में कुछ देरी हो सकती है। अचानक आए बदलाव के कारण परिस्थितियां मानसून की आमद को लेकर अनुकूल बन गई हैं।
विज्ञापन
तापमान में 2.7 डिग्री की कमी
रविवार को पंजाब के तापमान में 2.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा। सबसे अधिक 42.8 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 37.8 डिग्री, लुधियाना का 33.2, पटियाला का 29.9 डिग्री, पठानकोट का 35.6, फतेहगढ़ साहिब का 30.5, होशियारपुर का 35.1 और रोपड़ का 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को मौसम शुष्क ही बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की कमी देखने को मिली। हालांकि, यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम 24.6 डिग्री का न्यूनतम तापमान चंडीगढ़ का रहा।
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

- किसान फसलों में सिंचाई करने, कीटनाशक व खाद के प्रयोग को फिलहाल स्थगित कर दें।
- तेज बारिश के दौरान बाहर जाने से बचें।
- पेड़ों के नीचे शरण न लें। जलाशयों के पास न जाएं।