फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann announced door step delivery of ration today

भगवंत मान का एक और बड़ा एलान: अब दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी डोर टू डोर राशन डिलीवरी, सीएम बोले- लाइन में नहीं लगना पड़ेगा

Tue, 29 Mar 2022 02:32 AM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 02:32 AM IST
सार

पंजाब में डोर टू डोर राशन पहुंचाने का एलान सीएम भगवंत मान ने कर दिया है। यह व्यवस्था वैकल्पिक है। लोगों को घर पर राशन चाहिए या फिर डिपो में वह खुद चुन सकेंगे। इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने यहां यह व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann announced door step delivery of ration today
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। सोमवार को उन्होंने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर ही डोर टू डोर राशन डिलीवरी का एलान किया है। हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी गरीब लोगों को अपना राशन लेने की खातिर लाइनों में लगना पड़ता है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ दुनिया डिजिटल हो चुकी है। कोई भी सामान ऑर्डर करने पर आपके घर पहुंच जाती है। गरीब लोगों को अपना राशन लेने की वजह से दिहाड़ी भी छोड़नी पड़ती है। बुजुर्ग माताएं दो-दो किलोमीटर तक जाकर डिपो से राशन लेकर आती हैं। 
विज्ञापन


कई बार गेहूं-चावल की गुणवत्ता खाने योग्य नहीं होती है मगर खाना पड़ता है। हम यह खत्म करेंगे। हमारी सरकार ने फैसला किया है हम आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। अब खाने योग्य राशन बिना लाइन में लगे आपके घर तक पहुंच जाएगा। हमारे अधिकारी डिलीवरी का समय पूछेंगे और उसी समय राशन आपके घर पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान के बड़े फैसले

किसानों को पहले मुआवजा, गिरदावरी बाद में: 26 मार्च को ही सीएम भगवंत मान ने एलान किया है कि अब राज्य में प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने पर किसानों को पहले मुआवजा दिया जाएगा और बाद में गिरदावरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीएम ने यह एलान मानसा में कपास किसानों को मुआवजा देते वक्त किया था। 

एक विधायक-एक पेंशन: हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान ने वर्तमान व पूर्व विधायकों की पेंशन पर कटौती का एलान किया। विधायकों के परिवारों को दिए जाने वाले भत्तों में भी कटौती की जाएगी। वहीं अब पंजाब के विधायकों और पूर्व विधायकों को केवल एक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलेगी, चाहे वे कितनी भी बार जीत चुके हों।

भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद दिवस पर भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन नंबर 9501200200 जारी किया और एक माह में पंजाब के सरकारी दफ्तरों से रिश्वतखोरी पर पूर्ण रूप से नकेल कसने का प्रण लिया। मान ने कहा कि उनका मंत्री, विधायक, अधिकारी व सरकारी मुलाजिम रिश्वत लेता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


35 हजार कर्मचारी होंगे नियमित: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रुप सी और डी के 35 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का भी एलान कर चुके हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को संविदा रोजगार प्रथा को रोकने का भी निर्देश दिया था। आगामी विधानसभा सत्र में मान सरकार कर्चमारियों को नियमित करने वाला विधेयक पेश करेगी। 

25 हजार सरकारी नौकरियों की घोषणा: भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में रोजगार पर बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक में 25 हजार सरकारी नौकरियां प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। सरकार पंजाब पुलिस विभाग में 10 हजार और अन्य सरकारी विभागों में खाली 15 हजार पदों को भरेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed