फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh Target on Bhagwant Mann

भगवंत मान पर भड़के कैप्टन, बोले- वैधानिक कामों की समझ नहीं तो मुंह बंद रखा करें

Sun, 10 Jan 2021 12:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh Target on Bhagwant Mann
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भगवंत मान के बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मान जैसे लोग जिन्हें संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के बारे में बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है, वह राजनीति में हैं और लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य के तहत बिना किसी तर्क के बयान देते रहते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय कानूनों को चुनौती देने के लिए जरूरी याचिकाओं को पहले ही तैयार कर लिया है और इन्हें कानूनी  विशेषज्ञों की सलाह के बाद उचित समय पर दायर किया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि अपने बॉस की तरह मान भी झूठ बोलने और धोखा देने की कला में महारत हासिल कर चुके हैं लेकिन ऐसा करते हुए उन्होंने संवैधानिक और वैधानिक प्रक्रियाओं के बारे में ओछे बयान देकर सांसद के तौर पर अपनी नाकाबिलियत का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए पंजाब विधानसभा ने तो सर्वसहमति से बिल पास किया। उन्होंने मान से कहा कि आपको सचमुच बिल्कुल भी नहीं पता कि वैधानिक काम कैसे किए जाते हैं। उन्होंने भगवंत मान को सलाह दी कि वह ऐसे महत्वपूर्ण मामलों पर अपना मुंह बंद ही रखा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से केंद्र के काले कानूनों के मुद्दे पर पहले दिन से एक ही स्टैंड लिया गया है, जिस पर वह अब तक कायम हैं लेकिन आप और अकाली दल दोनों ने बार-बार इस मुद्दे पर यू-टर्न लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन आपकी पार्टी ने हमारे बिलों पर निर्विरोध समर्थन दिया और विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा साथ में राज्यपाल से मिलने भी गए लेकिन अगले ही दिन पार्टी ने विरोध करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed