फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh attacks on Delhi CM Arvind Kejriwal after Moga Rally

कैप्टन का हमला : आप की मोगा रैली पर बरसे अमरिंदर सिंह, कहा- केजरीवाल अव्वल दर्जे के फरेबी और झूठे

Mon, 22 Mar 2021 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh attacks on Delhi CM Arvind Kejriwal after Moga Rally
कैप्टन अमरिंदर सिंह, अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल फोटो।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल के भाषण को शर्मनाक और झूठ करार दिया। रविवार को मोगा के बाघापुराना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली थी। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल ने 2017 के चुनाव में किए झूठे दावों को ही फिर से दोहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए उस समय केजरीवाल के फरेब को पहचान लिया था और अब भी लोग उनके झूठ से परिचित हैं। 

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल का सफेद झूठ फिर से बेनकाब होगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब जानता है कि केजरीवाल अव्वल दर्जे के फरेबी और झूठे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर वादे पूरा न करने का आरोप लगाया था। इसे सिरे से खारिज करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह बहुत हास्यास्पद होगा कि उनकी सरकार के 84 फीसदी वादे पूरे करने के ट्रैक रिकॉर्ड की तुलना दिल्ली सरकार के खराब प्रदर्शन से की जाए। दिल्ली सरकार ने 2020 में 2015 के घोषणापत्र के सिर्फ 25 प्रतिशत वादे ही पूरे किए। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अगर यही दिल्ली मॉडल है, जिसका वादा आप (केजरीवाल) पंजाब से करते हैं तो मेरे लोग इसके बगैर ही बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को झूठे दावों में उलझने के बजाय दिल्ली पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार के पांच साल पूरे होने पर किए स्वतंत्र सर्वेक्षण के अनुसार केजरीवाल ने 70 में से सिर्फ 11 वादे ही पूरे किए हैं। इसका जिक्र कैप्टन ने किया और कहा कि सार्वजनिक तौर पर मौजूद तथ्यों से यह साफ जाहिर होता है कि जब अपने वादे पूरे करने की बात आती है तो आम आदमी पार्टी का चरित्र जगजाहिर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed