फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab civic polls, congress won 66 seats out of 80 in jalandhar

जालंधर: कांग्रेस को प्रचंड बहुमत, 80 में से 66 सीटें, खाता भी नहीं खोल पाई 'आप'

Mon, 18 Dec 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Mon, 18 Dec 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab civic polls, congress won 66 seats out of 80 in jalandhar
Jalandhar News - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस को जालंधर नगर निगम में प्रचंड बहुमत मिला है। कांग्रेस ने 82.5 फीसदी सीट जीतकर नगर निगम जालंधर पर अपना कब्जा कर लिया है। कांग्रेस की दस साल बाद नगर निगम में वापसी होने जा रही है। कांग्रेस ने 80 में से 66 सीटें जीती जबकि भाजपा आठ व शिअद चार और दो आजाद उम्मीदवार ही जीत पाये जबकि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पायी।
विज्ञापन


2002 में कांग्रेस का जालंधर नगर निगम पर कब्जा था लेकिन 2007 व 2012 में शिअद भाजपा ने निगम पर अपना कब्जा कर लिया। 2012 में जालंधर में 60 वार्ड थे, जिसमें से कांग्रेस के 21 पार्षद थे जबकि शिअद व भाजपा को सपष्ट बहुमत था। इस बार 2017 में 60 के स्थान पर 80 वार्ड किये गए और कांग्रेस ने 66 वार्डों पर अपना कब्जा कर लिया। जालंधर में रविवार को 58 प्रतिशत मदतान हुआ। शाम चार बजे वोटिंग खत्म हुई और इसके साथ ही पोलिंग स्थलों पर गिनती शुरू हो गयी।
विज्ञापन


साढ़े चार बजे कांग्रेस के पक्ष में रूझान आने शुरु हो गए थे और कांग्रेस का हाथ उपर ही रहा। फाइनल रिजल्ट में कांग्रेस को 66 सीट मिली। कांग्रेस में इस बार अधिकतर नए चेहरों के अलावा महिलाएं जीती हैं। सरकार की तरफ से 50 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थी। कांग्रेस की महिला प्रधान डॉ. जसलीन सेठी, विधायक सुशील रिंकू की पत्नी डॉ. सुनीता रिंकू, विधायक राजिंदर बेरी की पत्नी उमा बेरी के अलावा 10 साल तक निगम में विपक्ष के नेता रहे जगदीश राज राजा व उनकी पत्नी अनिता राजा चुनाव जीत गए हैं। इनके वार्ड में कांग्रेस को जबरदस्त वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed