फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab chief minister prakash singh badal will appeal in supreme court on cps controversy

CPS की नियुक्तियां रद्द करने पर मुख्यमंत्री भड़के, दी बड़ी चेतावनी

Sat, 13 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भटनूरा लुबाना (जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भटनूरा लुबाना (जालंधर) Updated Sat, 13 Aug 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
punjab chief minister prakash singh badal will appeal in supreme court on cps controversy
संगत दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट ने सीपीएस की नियुक्तियां रद्द कर दीं तो मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भड़क गए और उन्होंने बड़ी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से 18 सीपीएस की नियुक्तियां रद्द करने के फैसले को पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर चुनौती देगी। इसके लिए सरकार की लीगल टीम ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं ड्रग तस्कर जगदीश भोला को बरी करने के मामले में सरकार उच्च न्यायालय में अपील दायर करने से पहले पूरी तरह से सलाह करेगी। सीएम बादल ने शनिवार को भोगपुर के गांव में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने गांव भटनूरा लुबाना में पत्रकारों से खास बातचीत की। फगवाड़ा से विधायक व सीपीएस सोम प्रकाश की ओर से यह बयान जारी करना कि वह तो पहले से इस बात के पक्षधर थे कि सीपीएस की कुर्सी खजाने पर बोझ है, इस बात पर
विज्ञापन


सीएम बादल ने कहा कि सोम प्रकाश अब यह बात कह रहे हैं, जब उनको कुर्सी पर बैठाया गया था तो उन्होंने यह बात क्यों नहीं उठाई कि सीपीएस की कुर्सी जनता पर बोझ है। अब फैसला आने के बाद वह बातें कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल के पंजाब में आकर चुनाव प्रचार की कमान संभालने की बात पर सीएम ने कहा कि मैं उनको रोक नहीं सकता, केजरीवाल चाहे तो पंजाब में आकर घर बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने कैप्टन पर बरसते हुए कहा कि वह अब किसानों के कर्ज माफ करने की बात कर रहे हैं, लेकिन पंजाब की असली दुश्मन तो कांग्रेस है। जिसने पंजाब को बर्बाद किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन की जब सरकार बनी थी तो उसने उलटा ट्यूबवेल के बिजली बिल शुरू कर दिए थे। इस दौरान विधायक पवन कुमार टीनू, डिप्टी कमिश्नर केके यादव, स्त्री अकाली दल की प्रधान व विधायक बीबी जागीर कौर भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed