फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election 2022 CM Charanjit Channi Become Busiest Leader in Election Campaign

Punjab Election 2022: कांग्रेस के सबसे व्यस्त नेता बने सीएम चन्नी, पूरे प्रदेश में संभाली प्रचार की कमान

Sun, 13 Feb 2022 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 09:46 AM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति खुद चन्नी ने ही तैयार कर हाईकमान को सौंपी, जिसे मंजूरी भी मिल गई। प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता अब इसी रणनीति का अनुसरण करते हुए चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

विज्ञापन
Punjab Election 2022 CM Charanjit Channi Become Busiest Leader in Election Campaign
पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने अपना अगला मुख्यमंत्री चेहरा भी घोषित कर दिया है, राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार में सबसे व्यस्त नेता बन गए हैं। हालांकि पंजाब में पार्टी की प्रचार कमेटी की कमान पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के पास है, लेकिन दो सीटों-चमकौर साहिब व भदौड़ पर अपने लिए प्रचार करने के साथ-साथ चन्नी प्रदेश की बाकी सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। खास बात यह भी है कि पार्टी हाईकमान ने चन्नी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल रखा है। पंजाब में मतदान को अब करीब एक सप्ताह का ही समय बाकी रह गया है और सभी दलों ने अपनी प्रचार गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं।  

विज्ञापन


चन्नी की इस चुनाव प्रचार रणनीति का सबसे अहम पहलू, उनकी सरकार द्वारा 111 दिन के कार्यकाल के दौरान 100 प्रमुख जनहित के फैसले लिया जाना है। इस कार्यप्रणाली ने पंजाब में आम लोगों के बीच चन्नी के साथ-साथ कांग्रेस की भी छवि में व्यापक सुधार किया है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन के कामकाज को लेकर नाराजगी दिखाई देने लगी थी। चन्नी तक आम लोगों की पहुंच और उनकी काम करने की रफ्तार से जनता में सकारात्मक संकेत गया है।

विज्ञापन

प्रत्येक हलके में कांग्रेस की 5-5 प्रचार टीमें

चन्नी की प्रचार रणनीति के तहत सूबे में माझा, मालवा और दोआबा में प्रत्येक विधानसभा हलके के लिए 5-5 प्रचार टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में एक-एक सोशल मीडिया टीम को भी शामिल किया गया है। ये पार्टी और प्रत्याशियों के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर 24 घंटे नजर रखने के साथ-साथ उनके जवाब तैयार करके पार्टी की छवि को पाक साफ बनाए रखने में मदद करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चन्नी प्रत्येक हलके से इन प्रचार टीमों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं और उन्हें निर्देश भी जारी कर रहे हैं। इन टीमों के साथ प्रत्येक हलके में महिलाओं की 2-2 प्रचार टीमें भी जोड़ी गई हैं। इनका नेतृत्व भी महिलाओं को सौंपा गया है और यह घर-घर जाकर महिला मतदाताओं को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस तैयार करवा रही 111 दिनों के कामकाज की बुकलेट : पवन खेड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बताया है कि पार्टी पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा 111 दिन में किए गए कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रख रही है। मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा किए गए 100 जनहित के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी इसके लिए एक बुकलेट भी तैयार करवा रही है, जिसे घर-घर में वितरित किया जाएगा। इसमें विरोधी दलों की नीतियों से कांग्रेस की नीतियों की तुलना भी दर्ज होगी।

चन्नी के प्रचार में आगे आए सीनियर नेता

एक तरफ चन्नी जहां राज्य में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार का जिम्मा संभाल रहे हैं, वहीं उनके लिए प्रचार का जिम्मा सूबे के सीनियर नेताओं- सुनील जाखड, प्रताप बाजवा, रवनीत बिट्टू, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने संभाल लिया है। इससे चन्नी को अपने दोनों हलकों के अलावा राज्यभर में प्रचार को गति देने में मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed