{"_id":"5f0f54ae8ebc3e6382312ce8","slug":"punjab-chief-minister-amarinder-singh-tests-negative-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की रिपोर्ट निगेटिव, सभी मंत्रियों को टेस्ट कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की रिपोर्ट निगेटिव, सभी मंत्रियों को टेस्ट कराने के निर्देश
Thu, 16 Jul 2020 12:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को पंजाब में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों, विधायकों और आला अफसरों का टेस्ट कराने का फैसला किया गया। इसके तहत बुधवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री के अलावा कुछ मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब भवन में टेस्ट कराया।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो अन्य मंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और अरुणा चौधरी ने भी कोविड टेस्ट करवाया, जबकि कुछ ने मंगलवार को ही टेस्ट करवा लिया था। कांग्रेस के दो विधायकों ने भी बुधवार को यह टेस्ट करवाया, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि सभी मंत्रियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों, खासकर वे जो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के संपर्क में आए हैं, को भी अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर आते-जाते समय मंत्रियों और अन्यों को बहुत ही ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
बाजवा की हालत ठीक है : कैप्टन
कैप्टन ने अपने सहयोगी मंत्रियों और उच्चाधिकारियों को बताया कि कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा पूरी तरह ठीक हैं। मंगलवार को बाजवा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।