फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Chief Minister Amarinder Singh Challenge Navjot Sindhu to Contest Election Against Him

पंजाब की सियासत: सिद्धू पर भड़के कैप्टन, कहा- मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाओ,सिद्धू का पलटवार-नेतृत्व पर सवाल है

Tue, 27 Apr 2021 10:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Apr 2021 10:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा, सिद्धू स्पष्ट करें कि वे कांग्रेस पार्टी से सदस्य हैं या नहीं। अगर हैं तो उनका लगातार मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बोलना आचार संहिता के उल्लंघन के समान है।

विज्ञापन
Punjab Chief Minister Amarinder Singh Challenge Navjot Sindhu to Contest Election Against Him
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच बढ़ी तल्खियां। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि सिद्धू उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वे आजाद हैं, लेकिन उनका हाल भी जनरल जेजे सिंह जैसा होगा जिनकी जमानत तक जब्त हो गई थी।
विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, सिद्धू स्पष्ट करें कि वे कांग्रेस पार्टी से सदस्य हैं या नहीं। अगर हैं तो उनका लगातार मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बोलना आचार संहिता के उल्लंघन के समान है। कांग्रेस के बागी को यह तय कर लेना चाहिए कि वे किस तरफ हैं, क्योंकि वे पार्टी के अनुशासन को तोड़ रहे हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा उन्हें वापस नहीं लेगी और जहां तक अकाली दल की बात है, वह भी उससे रूठ चुका है। 
विज्ञापन

सिद्धू को नहीं दे सकते पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का पद : 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपना काम बहुत बढ़िया कर रहे हैं। सिर्फ चार साल ही हुए जब सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए और यहां कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक करिअर यूथ कांग्रेस से शुरू किया और वे उनसे कहीं ज्यादा सीनियर हैं। इस कारण उन्हें उपमुख्यमंत्री या प्रदेश कांग्रेस प्रधान का पद कैसे दिया जा सकता है।

बताएं, बेअदबी का इंसाफ क्यों नहीं मिला : सिद्धू
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान के तुरंत बाद पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया। सिद्धू ने कहा कि आप इधर-उधर की बात न करें, बताएं कि गुरु साहिब की बेअदबी का इंसाफ क्यों नहीं मिला। नेतृत्व पे सवाल है, मंशा पे बवाल है। इससे पहले सिद्धू ने अंग्रेजी में ट्वीट किया कि पंजाब के जमीर को पटरी से उतारने की कोशिशें नाकाम.. पंजाब मेरी आत्मा है और पंजाब की आत्मा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हैं। हमारी लड़ाई न्याय और दोषियों को दंडित करने के लिए है। इस मुद्दे पर विधानसभा की एक सीट चर्चा के लायक भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed