फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Reshuffle know reasons about

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब को आज मिलेंगे नए मंत्री, इन कारणों से लिया गया फेरबदल का फैसला

Mon, 23 Sep 2024 08:30 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 08:30 AM IST
सार

बीते दिनों नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंत्रिमंडल के नए विस्तार को लेकर पूरी रिपोर्ट पेश की थी, इसके बाद केजरीवाल ने पांच नए चेहरों को लेकर सीएम, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिए गए हैं।

विज्ञापन
Punjab Cabinet Reshuffle know reasons about
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मंत्रिमंडल में आज फेरबदल होगा। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में कैबिनेट में चार नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


चार मंत्रियों ने दिए इस्तीफे

सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मौजूदा मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और बलकार सिंह को हटा दिया गया है। इन मंत्रियों के इस्तीफे भी शपथ समारोह से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के पास पहुंच चुके हैं। 

इन पांच चेहरों को मिलेगी जगह

संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए हुआ फेरबदल

  • बलकार सिंह: हाल ही में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके चलते मंत्री बलकार के साथ सरकार भी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी।
  • अनमोल गगन मान: न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर दिए बयान पर किसानों व विरोधियों के निशाने पर रहीं। उन्होंने कहा था कि सरकार आने पर पांच मिनट में एमएसपी लागू कर देंगे।
  • चेतन सिंह जौड़ामाजरा: मंत्री जौड़ामाजरा के पास पहले स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा था। बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डाॅ. राज बहादुर के साथ दुर्व्यवहार के कारण विवादों में रहे थे।
  • ब्रह्म शंकर जिंपा: राजस्व मंत्री रहते हुए मोगा में एक रजिस्ट्री में फ्रॉड शिकायत के मामले में उन पर तहसीलदार पर एक पक्ष के हक में फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा था। विपक्ष ने तब जिंपा पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed