फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Expansion: Know About Lambi MLA Gurmeet Singh Khudian News in Hindi

Gurmeet Singh Khudian: कौन हैं गुरमीत सिंह, जिन्हें मान ने बनाया मंत्री, प्रकाश सिंह बादल को दी थी शिकस्त

Wed, 31 May 2023 12:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 May 2023 12:20 PM IST
सार

गुरमीत पूर्व सांसद स्वर्गीय जगदेव सिंह खुड्डियां के बेटे हैं। खुड्डियां पिछले लंबे समय से राजनीति के साथ जुड़े हैं। पहले शिअद (मान) के साथ थे और फिर कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। 

विज्ञापन
Punjab Cabinet Expansion: Know About Lambi MLA Gurmeet Singh Khudian News in Hindi
गुरमीत सिंह, सीएम भगवंत मान व प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को पंजाब सरकार ने अपना चौथा मंत्रिमंडल विस्तार किया। दो नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इनमें एक चेहरा है 59 वर्षीय गुरमीत सिंह खुड्डियां का। खुड्डियां ने वह कर दिखाया, जिसके बारे में किसी ने सपने में सोचा नहीं था। गुरमीत सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट पर लंबी विधानसभा से लड़ा था। इसी सीट पर उन्होंने पंजाब के धाकड़ नेता और अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल को शिकस्त दी थी। लंबी को प्रकाश सिंह बादल का गढ़ माना जाता है। यह प्रकाश सिंह बादल के जीवन का आखिरी चुनाव था। 

विज्ञापन


गुरमीत पूर्व सांसद स्वर्गीय जगदेव सिंह खुड्डियां के बेटे हैं। खुड्डियां पिछले लंबे समय से राजनीति के साथ जुड़े हैं। पहले शिअद (मान) के साथ थे और फिर कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में काम किया और श्री मुक्तसर साहिब के जिला प्रधान भी रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह लंबी से चुनाव मैदान में उतरे कैप्टन अमरिंदर सिंह के कवरिंग कैंडिडेट भी रहे लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री बनने के बावजूद लंबी हलके को नजरंदाज करने के चलते कांग्रेस को छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed