फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Reshuffle know about Kartarpur MLA Balkar Singh

Punjab Cabinet Expansion: कौन हैं पूर्व DCP बलकार सिंह, जो बने मंत्री, इस जीत का भगवंत मान ने दिया इनाम

Wed, 31 May 2023 11:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 May 2023 11:33 AM IST
सार

बलकार सिंह दलित नेता हैं और मजहबी सिख समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। पुलिस विभाग में नौकरी के दौरान भी उनका सिक्का चलता था। उन्हें क्राइम की गुत्थी सुलझाने का माहिर माना जाता है।

विज्ञापन
Punjab Cabinet Reshuffle know about Kartarpur MLA Balkar Singh
बलकौर सिंह और सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने चौथे कैबिनेट विस्तार में जालंधर की करतारपुर विधानसभा से विधायक बलकार सिंह को शामिल किया है। हाल ही में जालंधर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इसी जीत से उत्साहित आप ने जालंधर को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया है। 

विज्ञापन


बलकार सिंह के विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव में सबसे अधिक 13 हजार मतों की आम आदमी पार्टी को लीड मिली थी। बलकार सिंह पूर्व डीसीपी हैं और जम्मू-कश्मीर में आप के प्रभारी भी हैं। 
विज्ञापन


मजहबी सिख समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं बलकार
बलकार सिंह दलित नेता हैं और मजहबी सिख समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। पुलिस विभाग में नौकरी के दौरान भी उनका सिक्का चलता था। उन्हें क्राइम की गुत्थी सुलझाने का माहिर माना जाता है। बलकार सिंह ने हाल ही में लोकसभा उपचुनाव में बिक्रम सिंह मजीठिया को करारा जवाब देकर ललकारा था। इसके बाद बलकार सिंह की पीठ केजरीवाल से लेकर भगवंत मान ने थपथपाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोआबा दलितों का गढ़ माना जाता है। यहां पर 40 प्रतिशत के करीब आबादी दलित समुदाय की है। अभी तक दोआबा से कोई भी दलित विधायक पंजाब कैबिनेट में नहीं था लेकिन बलकार सिंह की एंट्री से आप को दोआबा में दलित मंत्री की कमी पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed