फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cabinet reshuffle: Electricity department taken back from Harbhajan Singh, handed over to minister Sanjeev Arora

पंजाब कैबिनेट में फेरबदल: हरभजन सिंह से बिजली विभाग वापस लिया, मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंपा

Mon, 18 Aug 2025 08:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab cabinet reshuffle: Electricity department taken back from Harbhajan Singh, handed over to minister Sanjeev Arora
-अरोड़ा का कैबिनेट में बढ़ा कद, अब उद्योग, वाणिज्य,
विज्ञापन

निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामले व बिजली मंत्री बने
-मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के पास बचा सिर्फ लोक निर्माण विभाग
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल किया है। मंत्री हरभजन सिंह से बिजली विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मंत्री संजीव अरोड़ा को सौंप दिया गया है। इस तरह संजीव अरोड़ा का कद बढ़ गया है। वह अब उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामले के साथ बिजली विभाग भी संभालेंगे। मंत्री हरभजन सिंह के पास सिर्फ लोक निर्माण विभाग ही बचा है।
सरकार के इस फेरबदल ने सभी को चौंका दिया है। सरकार का यह आठवां फेरबदल है। अब भी मंत्रिमंडल में 16 मंत्री है। दो सीटें खाली हैं। अरोड़ा को 3 जुलाई को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सोमवार को मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने अधिसूचना जारी की। इससे पहले अरोड़ा को कैबिनेट में शामिल करने के साथ ही कुलदीप धालीवाल की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई थी। तब एनआरआई विभाग उनसे लेकर अरोड़ा को सौंप दिया गया था। इसी तरह मंत्री तरुणप्रीत सौंद से भी उद्योग विभाग की जिम्मेदारी लेकर अरोड़ा को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

धालीवाल पंचायती राज विभाग के मंत्री भी रहे थे। उनके पास सिर्फ एक एनआरआई मामलों का विभाग बचा था जिसके बाद ही उनको कैबिनेट से हटा दिया था। अरोड़ा लुधियाना सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करके विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 10,637 मतों के अंतर से कांग्रेस के भरत भूषण आशु को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed