फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Portfolios of Punjab cabinet ministers re allocated

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में पांच मंत्रियों के विभाग बदले, अमन अरोड़ा का कद घटा

Wed, 15 Mar 2023 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Mar 2023 09:23 PM IST
सार

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा से खाद्य प्रसंस्करण विभाग वापस लिया गया है। अब ये विभाग लालजीत सिंह भुल्लर के पास होगा। वहीं चेतन सिंह चौड़ामाजरा को सूचना एवं प्रसारण विभाग सौंपा गया है। मंत्री मीत हेयर से प्रंबधकीय सुधार विभाग वापस लेकर अमन अरोड़ा को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
Portfolios of Punjab cabinet ministers re allocated
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा हेरफेर करते हुए पांच मंत्रियों के विभाग बदल दिए। इस फेरबदल में जहां अमन अरोड़ा का कद घटा दिया गया वहीं, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और गुरमीत सिंह मीत हेयर को अहम जिम्मेदारी सौपी है। इसके अलावा लालजीत भुल्लर और अनमोल गगन मान की भी जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने हाउसिंग और शहरी विकास विभाग अपने पास रख लिया है।

विज्ञापन

 
देर शाम जारी आदेश के अनुसार, नए फेरबदल में अमन अरोड़ा से हाउसिंग और शहरी विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ले लिया गया है। उनको नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, गवर्नेंस रिफॉर्म्स एंड ग्रीवांसेज रिमूवल के अलावा रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण विभाग सौंपे गए हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा को सूचना और जनसंपर्क विभाग सौंपा है। इसी तरह गुरमीत सिंह मीत हेयर को खेल विभाग के अलावा जल स्रोत, खनन एवं जियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। मीत हेयर से उच्च शिक्षा विभाग वापस लिया गया है। लालजीत भुल्लर को ट्रांसपोर्ट और पशु पालन, मछली पालन व डेयरी विकास के साथ ही फूड प्रोसेसिंग महकमा भी सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल गगन मान को पर्यटन व सांस्कृतिक मामले, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, श्रम विभाग के साथ ही हॉस्पिटलिटी विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी है। उनसे ग्रीवांसेज रिमूवल विभाग वापस लेकर अमन अरोड़ा को दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के पिछले फेरबदल के दौरान जौड़ामाजरा से स्वास्थ्य विभाग वापस लेकर रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी व बागवानी विभाग सौंपे थे। 

दो माह के भीतर कैबिनेट में दूसरी बार फेरबदल
मंत्रियों के विभागों में सवा दो माह में दूसरी बार फेरबदल किया गया है। इसेस पहले 7 जनवरी को फौजा सिंह सरारी को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पद छोड़ना पड़ा था। इसी दिन पटियाला ग्रामीण के विधायक डॉ. बलवीर सिंह को मंत्री बनाया गया था। इसी फेरबदल के दौरान मुख्यमंत्री ने जेल विभाग भी अपने अधीन ले लिया था। कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया गया था।

सीएम भगवंत मान के विभाग 

  • सामान्य प्रशासन
  • गृह विभाग
  • विजिलेंस
  • सहकारिता
  • इंडस्ट्री व कॉमर्स
  • जेल, विधिक मामले
  • सिविल एविएशन
  • हाउसिंग और शहरी विकास 

अमन अरोड़ा 

  • न्यू एनर्जी रिसोर्सिज
  • प्रिंटिंग व स्टेशनरी
  • ग्रीवेंस रिफार्मस
  • रोजगार सृजन

गुरमीत सिंह मीत हेयर

  • जल संसाधन
  • खनन
  • साइंस व टेक्नोलोजी पर्यावरण
  • खेल व युवा मामले

 लालजीत भुल्लर 

  • परिवहन
  • पशुपालन
  • खाद्य प्रसंस्करण

चेतन सिंह जौड़ामाजरा 

  • डिफेंस सर्विस वेलफेयर
  • फ्रीडम फाइटर
  • बागबानी
  • सूचना व जनसंपर्क

अनमोल गगन मान

  • पर्यटन और संस्कृति
  • इन्वेस्टमेंट प्रमोशन 
  • लेबर और अतिथि-सत्कार विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed