फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet: Punjab mSeva mobile app released by government

पंजाब एमसेवा मोबाइल एप जारी, सभी सरकारी सेवाएं एक ही जगह, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 09 Jan 2020 10:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet: Punjab mSeva mobile app released by government
पंजाब एमसेवा मोबाइल एप शुरू।

पंजाब के निवासियों को एक ही मंच पर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को पंजाब एमसेवा मोबाइल एप लांच किया। इससे राज्य के सभी सरकारी विभागों की सेवाएं अब स्मार्टफ़ोन पर एक बटन दबाते ही उपलब्ध हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने एप को जारी करते हुए कहा कि सभी विभागों की विभिन्न एप का प्रयोग करने की बजाय राज्य निवासी अब एक ही मोबाइल एप के साथ सभी सरकारी सेवाएं आसानी से बिना किसी मुश्किल से हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अब पंजाबवासी निजी दस्तावेज एमसेवा मोबाइल के जरिये डिजी लॉकर में रख सकते हैं। यह मोबाइल एप्लीकेशन एंड्राइड और आईओएस स्मार्टफोन को सपोर्ट करेगा। पंजाबवासी इसे प्लेस्टोर और आईओएस स्टोर पर एमसेवा पंजाब खोजकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रशासकीय सुधार के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि अब एक ही मोबाइल एप से स्कूल शिक्षा, सेहत व परिवार कल्याण, राजस्व, ग्रामीण विकास व पंचायत, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक, पंजाब राज्य मंडीकरण बोर्ड, पंजाब पुलिस, पंजाब शहरी योजना और विकास अथॉरिटी समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं हासिल की जा सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाजन ने कहा कि अपनी डिजिटल यात्रा पर आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार द्वारा यह मोबाइल एप्लीकेशन मंच एंटरप्राइजेज आर्किटेक्चर पर आधारित है। विनी महाजन ने बताया कि एप का प्रयोग करने वाले नागरिक से संबंधित सेवा की अदा की जाने वाली राशि का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके बाद सेवा के स्टेटस का ट्रैक भी एमसेवा या सेवा केंद्र के द्वारा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस एप के द्वारा नजदीकी सरकारी संस्थाओं, अपने संबंधित गांव/कस्बे के विकास कामों की स्थिति और सरकारी संदेश भी हासिल किये जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed