{"_id":"5ecd7b118ebc3e906a219ec1","slug":"punjab-cabinet-punjab-cabinet-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, लॉकडाउन बढ़ाने पर हो सकता फैसला, मुख्य सचिव-मंत्रियों के विवाद पर भी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, लॉकडाउन बढ़ाने पर हो सकता फैसला, मुख्य सचिव-मंत्रियों के विवाद पर भी निगाहें
Wed, 27 May 2020 01:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 May 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज (बुधवार) होगी। कोविड-19 के कारण कर्फ्यू-लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाली यह बैठक बुधवार को पहले की तरह होगी, हालांकि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होगी। बैठक में 31 मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन को आगे बढ़ाने और राज्य में कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, बैठक में मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को लेकर भी चर्चा होने के आसार हैं। करण अवतार सिंह इस बैठक में मौजूद रहेंगे या नहीं, इस बारे में अभी कुछ साफ नहीं है। पिछली बैठक में करण अवतार सिंह की जगह सतीश चंद्रा ने कामकाज संभाला था। हालांकि तब मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया था कि करण अवतार सिंह आधे दिन के अवकाश पर हैं। लेकिन दूसरी ओर, चर्चा यह थी कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री को यह साफ कर चुके थे कि अगर करण अवतार सिंह बैठक में आएंगे तो वे बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, हरियाणा में हिसार तो पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म
विज्ञापन
इस बीच, सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा अपने आवास पर मनप्रीत बादल और मुख्य सचिव को आमने-सामने बैठाकर की गई चर्चा का क्या लब्बोलुआब निकला, वह भी बुधवार की मंत्रिमंडल की बैठक में साफ हो जाएगा। अगर करण अवतार सिंह बैठक में मौजूद रहे तो यह मान लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री उन्हें मुख्य सचिव पद से हटा नहीं रहे हैं और अगर मनप्रीत सिंह बादल भी मुख्य सचिव की मौजूदगी में बैठक में मौजूद रहते हैं तो यह भी मान लिया जाएगा कि इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री ने सुलह करा दी है। फिलहाल मुख्य सचिव नियमित तौर पर सचिवालय पहुंच रहे हैं और अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे हैं।