{"_id":"5f0dd98a841aa61c0b679f63","slug":"punjab-cabinet-minister-tests-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा कोरोना पॉजिटिव, पहली रिपोर्ट आई थी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा कोरोना पॉजिटिव, पहली रिपोर्ट आई थी निगेटिव
Tue, 14 Jul 2020 09:44 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की कोरोना जांच रिपोर्ट पहली बार निगेटिव आने पर उन्होंने राहत की सांस ली थी लेकिन मंगलवार को उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इससे पहले राज्य में कई उच्चाधिकारी भी पॉजिटिव आ चुके हैं लेकिन राज्य सरकार के किसी मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की यह पहली घटना है। इससे सरकार की भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
गत 10 जुलाई को कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने अपना कोरोना टेस्ट उस समय कराया था जब अपने विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह पता चला था कि बैठक में मौजूद एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तृप्त बाजवा के 10 जुलाई को कराए गए टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसी दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
तृप्त बाजवा की सेहत बीते कुछ दिन से ठीक नहीं थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें दोबारा कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी थी। उनके द्वारा कराया गया दूसरा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अब बाजवा के निजी स्टाफ की भी जांच शुरू कर दी गई है। स्टाफ के सभी सदस्यों को जल्द ही क्वारंटीन किया जा सकता है। उधर, तृप्त बाजवा को मोहाली के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है।
विज्ञापन