फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cabinet meeting today, bill for strict punishment for sacrilege to be discussed

Chandigarh News: पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, बेअदबी पर सख्त सजा के लिए बिल पर होगी चर्चा

Sun, 06 Jul 2025 10:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab cabinet meeting today, bill for strict punishment for sacrilege to be discussed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें बेअदबी पर सख्त सजा को लेकर बिल को मंजूरी देने की तैयारी की जाएगी। पंजाब सरकार ने 10 और 11 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र भी बुला लिया है जिसे लेकर रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
कैबिनेट में मंजूरी के बाद इस बिल को विधानसभा में मंजूरी दी जा सकती है। अधिसूचना के अनुसार दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान 11 जुलाई को बेअदबी को लेकर यह बिल पेश किया जा सकता है। सरकार कानूनी विशेषज्ञों की राय लेने के बाद यह बिल तैयार कर रही है।पंजाब विधानसभा की तरफ से इस साल दूसरी बार स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है। इससे पहले पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था तब भी पंजाब सरकार ने मई में विशेष सत्र बुलाया था।
विज्ञापन

इसी तरह सोमवार को कैबिनेट की बैठक में उद्योगपतियों को राहत देने के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले पिछली बैठक में भी कैबिनेट ने औद्योगिक प्लॉट हस्तांतरण नीति को मंजूरी दी गई थी जिसके तहत औद्योगिक प्लॉटों पर अब होटल, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल और हॉस्टल बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article