Punjab Cabinet: अब अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी पंजाब कैबिनेट की मीटिंग, मान सरकार का बड़ा फैसला
शुक्रवार को पहली बार कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन चंडीगढ़ से बाहर किया गया है। मान ने कहा कि इस फैसले से लोगों के दफ्तरों और चंडीगढ़ में आने वाली परेशानी को हम खत्म करेंगे। 'सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत आज कैबिनेट की पहली बैठक हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कैबिनेट की बैठक अब पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी। यह फैसला लुधियाना के सर्किट हाउस में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम भगवंत मान ने कहा कि जिस जगह कैबिनेट की बैठक होगी, उस पूरे दिन सरकार वहीं रहेगी।
शुक्रवार को पहली बार कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन चंडीगढ़ से बाहर किया गया है। मान ने कहा कि इस फैसले से लोगों के दफ्तरों और चंडीगढ़ में आने वाली परेशानी को हम खत्म करेंगे। 'सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत आज कैबिनेट की पहली बैठक हुई है।
सरकार ने पीएयू के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू कर दिया है। गडवासू और पीटीयू के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में 7वां वेतन आयोग दिया जाएगा। ड्रग लैब के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने को भी स्वीकृति दी गई है। किसानों को मिलने वाले मुआवजे की कीमत का 10 फीसदी मुआवजा मजदूरों को भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। पंजाब सरकार दिहाड़ीदार मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराएगी जिससे उनको केंद्र व पंजाब पंजाब सरकार की सरकारी स्कीमों के तहत फायदे दिए जा सकें।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेसी नेता द्वारा लोगो को पैसे बांटने की वीडियो जारी होने के मामले पर मान ने कहा कि जिस नेता ने पैसे बांटे हैं उनका काम रहा है लोगों को पैसा बांट कर वोट हासिल करना। अब बीते दिन की बात हो गई है, लोग अपने अधिकारों को समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो मर्जी लालच दे लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। लोग हमारा काम देख रहे हैं।
कैबिनेट ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में कैबिनेट की बैठक का आगाज पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने का साथ हुआ। कैबिनेट ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाऊस में बैठक
पहली बार चंडीगढ़ से बाहर पंजाब कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन लुधियाना के सर्किट हाऊस में किया गया था। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी लुधियाना के सर्किट हाऊस में बैठक की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बैठक की अध्यक्षता की। पुलिस की तरफ से सर्किट हाऊस के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सर्किट हाऊस के बाहर से लेकर अंदर तक हर जगह पर मुलाजिम तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने अपने हाथ में ले रखी थी।