फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cabinet expansion Punjab cabinet meeting today

Punjab News: आज सुबह पंजाब कैबिनेट की बैठक, नए मंत्रियों के विभागों का होगा फैसला, सीएम मान बोले- सभी 92 विधायक हीरे हैं

Tue, 05 Jul 2022 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jul 2022 12:08 AM IST
सार

दूसरी बार विधायक चुनकर आए नए मंत्री अमन अरोड़ा को स्थानीय निकाय मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल यह विभाग मुख्यमंत्री के ही पास है। वहीं, डॉ. इंदरबीर निज्जर को स्वास्थ्य मंत्री का पद मिल सकता है।

विज्ञापन
Punjab cabinet expansion Punjab cabinet meeting today
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब मंत्रिमंडल में सोमवार को पांच नए मंत्रियों को जगह दी गई है लेकिन इस विस्तार के दौरान भी कई ऐसे विधायक छूट गए, जो दूसरी बार विधायक चुने गए हैं और नवनिर्वाचित विधायकों के मुकाबले ज्यादा अनुभव रखते हैं। इस संबंध में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके सभी 92 विधायक हीरे हैं और उन्हें जल्दी ही अन्य जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

 
मान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए मंत्री पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेंगे। उन पर काम का बड़ा बोझ है, जिसे अब नए मंत्रियों पर डाला जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि सभी नए मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग दिए जाएंगे। सीनियर विधायक प्रो. बलजिंदर कौर, सर्वजीत कौर माणुके और प्रिंसिपल बुधराम को मंत्री न बनाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर मान ने कहा कि सबको जिम्मेदारियां दी जाएंगी। 
विज्ञापन


इस बीच, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नए मंत्रियों को दिए जाने वाले विभागों के बारे में कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि पांचों नए मंत्रियों के विभागों का मंगलवार शाम को एलान हो जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह कैबिनेट की बैठक बुला ली है। सीएमओ के सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में नए मंत्री भी शामिल होंगे और उन्हें सौंपे जाने वाले विभागों के बारे में फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगलवार शाम को नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन अरोड़ा को स्थानीय निकाय मंत्री बनाया जा सकता है
दूसरी बार विधायक चुनकर आए नए मंत्री अमन अरोड़ा को स्थानीय निकाय मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल यह विभाग मुख्यमंत्री के ही पास है। वहीं, डॉ. इंदरबीर निज्जर को स्वास्थ्य मंत्री का पद मिल सकता है, जोकि विजय सिंगला को हटाए जाने के कारण खाली हुआ है। अनमोल गगन मान को युवा मामले और संस्कृति संबंधी विभाग दिए जाने की संभावना जताई गई है। वैसे, मुख्यमंत्री ने इस बारे में मीडिया के सवालों के बावजूद अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed