फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet can be expanded this week

इस हफ्ते हो सकता है कैबिनेट विस्तार, सीएम बोले- राहुल से मुलाकात के बाद फैसला

Wed, 05 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet can be expanded this week
Punjab Cabinate - फोटो : File Photo
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संकेत दिए हैं कि पंजाब कैबिनेट का विस्तार इस सप्ताह हो सकता है। जल्द ही वह पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे, उसके बाद पंजाब कैबिनेट के पहले विस्तार पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


सरकार के सौ दिन पर मीडिया से बातचीत में कैबिनेट विस्तार के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि वह वीरवार को दिल्ली जा रहे हैं। जहां वह राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होगी। उसके बाद ही कैबिनेट विस्तार पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


इस समय सीएम को मिला कर कैबिनेट में दस सदस्य हैं। कांग्रेस अभी सात लोगों को और मंत्री बना सकती है, लेकिन कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक फिलहाल सिर्फ चार लोगों को ही मंत्रिपद सौंपने की योजना बनाई गई है। मंत्रिपद की दौड़ में सबसे आगे नाम कैप्टन के सबसे करीबी नेताओं में से एक राणा गुरमीत सोढी का चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा गुरहरसहाय से तीसरी बार विधायक बने हैं। दूसरा नाम माझा के दिग्गज दलित नेता डॉ. राजकुमार वेरका का है। वेरका पहले यूपीए कार्यकाल में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। इनके अलावा लुधियाना से छह बार विधायक बने राकेश पांडे का नाम है।


वहीं, राहुल की टीम केसदस्य विजय इंदर सिंगला का भी नाम चर्चाओं में है। मंत्रिपद की दौड़ में सुखजिंदर रंधावा, ओपी सोनी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का भी नाम है, लेकिन इनकी लॉटरी निकलने के आसार कम ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed