फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cabinet approves to get free smartphone to youth in Punjab

युवाओं को सरकार का तोहफा, मुफ्त में मिलेगा स्मार्टफोन, डाटा और लोकल कॉल...बस ये है शर्त

Thu, 03 Jan 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 03 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Punjab cabinet approves to get free smartphone to youth in Punjab
पंजाब कैबिनेट

वित्तीय संकट का सामना करने के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने प्रदेश के युवाओं को स्मार्टफोन देने के अपने चुनावी वायदे को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक के दौरान स्मार्टफोन बांटने संबंधी रूपरेखा को मंजूरी दे दी गई। पहले चरण में सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थाओं के ग्रेजुएट विद्यार्थियों को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों को सेल्फ डिकलेरेशन देना होगा कि उनके पास पहले से मोबाइल फोन नहीं है। फोन का पहला बैच इस साल मार्च में बांटे जाने की उम्मीद है।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने इस स्कीम का नाम रखने और स्मार्टफोन खरीदने व बांटने के लिए बनाई कमेटी के चेयरमैन को बदलने के अधिकार मुख्यमंत्री को दिए। 

विज्ञापन

Punjab cabinet approves to get free smartphone to youth in Punjab
पंजाब कैबिनेट

उल्लेखनीय है कि वित्तीय साल 2017-18 के बजट में नौजवानों को मोबाइल फोन देने की स्कीम का एलान किया गया था। इसका उद्देश्य नौजवानों की शिक्षा, उनकी रोजगार के मौकों तक पहुंच बनाना और सरकारी एप्लीकेशन के द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना है।

12 जीबी डाटा, 600 मिनट लोकल कॉल 

बांटे जाने वाले मोबाइल फोन में टच स्क्रीन, कैमरा और सोशल नेटवर्किंग एप्लीकेशन आदि होंगी। इसमें एक बार 12 जीबी इंटरनेट डाटा और 600 लोकल मिनट टॉकटाइम की एक साल की समय सीमा होगी। स्कीम लागू करने वाले विक्रेता को पारदर्शी बीडिंग प्रक्रिया द्वारा चुना जाएगा। इस संबंध में पंजाब सूचना और संचार प्रौद्योगिकी निगम द्वारा पहले ही टेंडर जारी किए जा चुके हैं। विक्रेता को दो महीनों के अंदर चुन लिया जाएगा। 

कैबिनेट की बैठक में ये भी लिए गए फैसले
- तीन साल में सभी सार्वजनिक सेवाएं होंगी कंप्यूटरीकृत
- स्कूल टीचरों के लिए आनलाइन ट्रांसफर पालिसी मंजूर
- पानी के नियमित इस्तेमाल के अध्ययन को सबकमेटी
- आर्थिक अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed