फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6th Pay Commission: Punjab Cabinet Approved Recommendations Of Sixth Pay Commission, Salary will Increase from July 1

बल्ले बल्ले: पंजाब कैबिनेट ने मंजूर कीं छठे वेतन आयोग की सिफारिशें, एक जुलाई से बढ़ेगा वेतन 

Sat, 19 Jun 2021 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Jun 2021 10:01 AM IST
सार

छठे वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी होंगी। एरियर का भुगतान 2 किश्तों में किया जाएगा। पंजाब में अब न्यूनतम पेंशन 3500 से बढ़कर प्रति माह 9000 रुपये तक पहुंचेगी। सालाना इंक्रीमेंट 3 फीसदी होगा। अब पंजाब में वेतन हरियाणा से ज्यादा हो जाएगा।

विज्ञापन
6th Pay Commission: Punjab Cabinet Approved Recommendations Of Sixth Pay Commission, Salary will Increase from July 1
पंजाब में बढ़ेगी सरकारी कर्मियों की सैलरी। - फोटो : iStock

विस्तार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें छठे वेतन आयोग की अधिकांश सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई। ये सिफारिशें 1 जुलाई, 2021 से लागू कर दी जाएंगी। छठा वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से सूबे के 5.4 लाख सरकारी कर्मचारियों और सेवामुक्त कर्मचारियों को लाभ होगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 6950 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18000 रुपये प्रति माह करने को भी मंजूरी दी गई है। वेतन और पेंशन पिछले वेतन आयोग की सिफारिशों के मुकाबले इस बार 2.59 गुना बढ़ जाएंगे और सालाना इंक्रीमेंट 3 प्रतिशत मिलेगा। इससे सभी मौजूदा कर्मचारियों के वेतनमान पड़ोसी राज्य हरियाणा से अधिक हो जाएंगे। 
विज्ञापन



मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि छठे वेतन आयोग के लागू होने से सुधारे हुए ढांचे के मुताबिक न्यूनतम पेंशन 3500 रुपये प्रति माह से बढ़कर 9000 रुपये प्रति माह हो जाएगी। न्यूनतम फैमिली पेंशन बढ़कर 9000 रुपये प्रति माह हो जाएगी। नए ढांचे के अंतर्गत तलाकशुदा व विधवा बेटी भी फैमिली पेंशन के योग्य होगी। फैमिली पेंशन के लिए आय का योग्यता पैमाना 3500 रुपये जमा डीए से बढ़ाकर 9000 रुपये जमा डीए प्रति माह कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2021 तक मूल बकाया की अनुमानित राशि करीब 13800 करोड़ रुपये बनती है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार 2017 से कर्मचारियों को 5 प्रतिशत अंतरिम राहत पहले ही दे रही है। साल 2016 के लिए कर्मचारियों और पेंशनरों के मूल बकाया की अनुमानित राशि 2572 करोड़ रुपये बनती है जो दो समान किश्तों में अक्तूबर 2021 और जनवरी 2022 में दी जाएगी। सरकार ने 1 जुलाई 2021 से पेंशन की कम्यूटेशन 40 प्रतिशत तक बहाल करने को भी मंजूरी दे दी है। 

डीसीआरजी और एक्स ग्रेशिया अनुदान होगा दोगुना
मौत अथवा रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा एक्स ग्रेशिया अनुदान की मौजूदा दरें दोगुना कर दीं गई हैं। मौत या रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और एक्सग्रेशिया को नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत आते कर्मचारियों को भी प्रदान करने का फ़ैसला किया गया है। 


खजाने पर पड़ेगा 8637 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने साथ राज्य के खजाने पर सालाना 8637 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और संभावी अतिरिक्त कुल खर्चा प्रति वर्ष करीब 4700 करोड़ रुपये होगा। गौरतलब है कि छठे वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट का पहला हिस्सा पंजाब सरकार को 30 अप्रैल, 2021 को सौंपा था, जिसमें मोटे तौर पर वेतनमान, भत्ते और पैंशन और सेवामुक्ति के लाभ संशोधन की सिफारिशें शामिल थीं। यह फ़ैसला किया गया कि नए भत्तों व संशोधित भत्तों को लागू करने की तारीख़ 1 जुलाई 2021 होगी। प्रतिशत आधारित भत्ते जैसे कि मकान किराया भत्ता (एचआरए), एनपीए आदि नये ढांचे के अनुसार तर्कसंगत किए जाएंगे। वहीं, डिजाइन भत्ता, चौकीदार और चालकों के लिए विशेष भत्ते को दोगुना कर दिया गया है। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा भत्ता भी शुरू किया है। यह भत्ता एक मुश्त लाभ के रूप में अपनी नौकरी से संबंधित उच्च योग्यता हासिल करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। नए कर्मचारियों को केंद्र सरकार के वेतनमानों के अनुसार ही अदायगी की जाएगी जोकि सभी नयी भर्ती पर भी लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed