फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab by-election, Sukhbir Singh Badal addressed A rally In Fagwara

राजनीति के रंगः हरियाणा में भाजपा को कोस रहे सुखबीर बादल तो पंजाब में यूं कर रहे तारीफ

Thu, 17 Oct 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Punjab by-election, Sukhbir Singh Badal addressed A rally In Fagwara
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : File Photo

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जहां हरियाणा में भाजपा को हर स्टेज पर कोस रहे हैं वहीं उन्होंने फगवाड़ा में शिअद-भाजपा गठबंधन को देश तथा पंजाब के हित में बताया। साथ ही कहा है कि पंजाब में दोनो पार्टियां स्थायी सहयोगी हैं।

विज्ञापन


फगवाड़ा ने मुकेरियां में भाजपा उम्मीदवारों राजेश बाघा व जंगी लाल महाजन के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब में शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां उपचुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए अकाली दल तथा भाजपा में दरार की अफवाहें फैला रही है। पर वह सफल नही होंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग समझते हैं कि अकाली दल तथा भाजपा एक दूसरे को बिना शर्त समर्थन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यह भी समझते हैं कि पाकिस्तान लगातार गड़बड़ी फैलाने का प्रयास कर रहा है, पर अकाली-भाजपा के मजबूत गठबंधन के कारण उसकी सभी नापाक चालें नाकाम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन आने वाले समय में भी ऐसे ही कायम रहेगा।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की ठोस कार्रवाई के कारण ही 1984 सिख दंगों के केस दोबारा खुले थे और एसआईटी ने दोबारा जांच की थी, जिसके कारण दोषी सज्जन कुमार को जेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जगदीश टाईटलर तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी शीघ्र ही यही हाल होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने 550वें प्रकाश पर्व समागम मनाने में सहायता की है तथा करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया है, उससे सारी नानक नाम लेवा संगत की अरदासें पूरी हो गई हैं।

बादल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है और अकाली दल इसके सभी आदेशों का पाबंद है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब हरप्रीत सिंह की ओर से सबको राजनीति से परहेज करने के आग्रह के बाद भी कांग्रेस पार्टी अभी भी राजनीति कर रही है। 

उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिले मंत्री कुछ और कहते हैं तथा मुख्यमंत्री उसके विपरीत बोल रहे हैं। सीएम कह रहे हैं कि एसजीपीसी सिर्फ गुरुद्वारा साहिब तक सीमित रहे और गुरुद्वारा साहिब के बाहर समागमों का संचालन सरकार पर छोड़ दे। उन्होंने कहा कि जब सारी सिख कौम एकता का संदेश देने के लिए एकत्र हुई है तो इस अवसर पर ऐसी शर्तें रखना पंथ के हित में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed