{"_id":"5da080ec8ebc3e0169688f4b","slug":"punjab-by-election-bhagwant-mann-addressed-an-election-rally-at-jalalabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान बोले- बादल और कैप्टन बन रहे हैं अमीर, जनता हो रही है गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान बोले- बादल और कैप्टन बन रहे हैं अमीर, जनता हो रही है गरीब
Fri, 11 Oct 2019 06:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए आप नेता भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिनोंदिन अमीर बन रहे हैं, जबकि जनता गरीब हो रही है।
विज्ञापन
मान ने कहा कि बादल परिवार के पास आठ बसें थी, लेकिन अब डेढ़ हजार बसें बना ली है, ये जनता का पैसा था। मान शुक्रवार को आप प्रत्याशी महिंदर सिंह कचूरा के लिए चुनाव प्रचार करने जलालाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता पर सभी टैक्स थोपे गए हैं। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की सुरक्षा में हमारा दिया हुआ करोड़ों का टैक्स पानी की तरह बहाया जा रहा है।
विज्ञापन
मान ने कहा कि जलालाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी रमिंदर आंवला लोगों को बेरोजगारी दूर करने और विकास करने के वादे कर रहे हैं, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव के दिनों में 129 पेजों के मेनिफेस्टो में से 29 पेजों के वादे भी पूरे नहीं किए हैं।
मान ने जलालाबाद की जनता से कहा कि आंवला अमीर व्यक्ति हैं, आज तुमसे वोट मांगने आए हैं। चुनाव जीतने के बाद दिखाई तक नहीं देंगे। बादल और कैप्टन लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।