गले में बिजली का मीटर डाल नामांकन करने पहुंचा ये प्रत्याशी, पहले भी ऐसे आए थे चर्चा में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में खसखस की खेती को लेकर चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी टीटू बानिया फिर चर्चा में आ गए हैं। हलका दाखा विधानसभा उपचुनाव के लिए उन्होंने बुधवार को एक बार फिर बतौर आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस बार नामांकन पत्र भरते समय टीटू बानिया गले में बिजली का मीटर और बिल डालकर पहुंचे।
लोकसभा चुनाव के समय नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए खसखस की माला डालकर पहुंचे थे। बीते लोकसभा चुनाव में अनोखे तरीके से प्रचार किया था। बुड्ढा दरिया पर महंतों के साथ पहुंच अलग अंदाज में विरोध जताया था। वही कचरे के ढेर पर डीजे लगाकर भंगड़ा भी डाला था। टीटू बानिया ने बताया कि इस बार उनका मुकाबला सीधे शिअद-भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत अयाली के साथ है।
कांग्रेस ने ढाई साल के कार्यकाल से लोग बहुत दुखी है। पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए लोग उन्हें मुंह नहीं लगाएंगे। गले में डाले बिजली मीटर को लेकर टीटू का कहना है कि पंजाब में बिजली का बुरा हाल है, बिजली आती नहीं है और बिल फिर भी ज्यादा आ रहे हैं।
सरकार के बिजली मीटरों का हाल यह है कि वह मिल्खा सिंह से भी तेज दौड़ते हैं। बिजली दाम इतने ज्यादा हैं कि घरों का बजट बिगड़ चुका है। घरों के बिल भी फैक्टरियों के बराबर आ रहे हैं। गरीब आदमी के घर बिजली के बड़े बिल आ रही है तो नेताओं के घरों पर एसी लगे होने के बावजूद बिल नहीं आते हैं। टीटू ने बताया कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो पंजाब में अफीम डोडे का ठेका खुलवाएंगे और खसखस की खेती शुरू करवाने के लिए काम करेंगे, क्योंकि पंजाब के किसानों को खसखस की खेती ही बचा सकती है।
जलालाबाद से महिंदर सिंह कचूरा आप प्रत्याशी
आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद उपचुनाव मैदान में महिंदर सिंह कचूरा को उतारा है। कचूरा जलालाबाद के हलका इंचार्ज थे और विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भगवंत मान का चुनाव प्रचार किया था। कचूरा का मंडी अरनी वाला में महिंदरा कोचिंग सेंटर है। कचूरा राय सिख बिरादरी से संबंधित है, जबकि जलालाबाद में राय सिख बिरादरी का बहुत बोलबाला है। लंबे समय से कचूरा जलालाबाद में सक्रिय है और राय सिख बिरादरी में अपनी खासी पकड़ है।