Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   First flight, first trip to Parliament, and memories for a lifetime

वोट चोरी नहीं, कांग्रेस से वोट मिलना बंद हुए : अनुराग ठाकुर

विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर वोट चोरी के मुद्दे पर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हुई, बल्कि जनता ने कांग्रेस को वोट देना बंद कर दिया है। कांग्रेस को चुनावी हार के लिए ईवीएम, चुनाव आयोग और एसआईआर को दोष देने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। वह सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश चंद जैन, मीडिया विभाग संयोजक रवि रावत और मुख्य प्रवक्ता धीरेन्द्र तायल मौजूद रहे। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपना फैसला सुना दिया है, लेकिन कांग्रेस जनादेश को स्वीकार करने के बजाय चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन

13 करोड़ वोट कटने के दावे पर मांगे प्रमाण
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के वोट कटने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस संबंधित मतदाताओं के नाम, पते और ठोस प्रमाण सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर वोट कटे होते तो देशभर में हाहाकार मच जाता। कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट भी इस संबंध में शिकायतें सामने ला सकते थे। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चीन में कन्फ्यूशियस महान विद्वान थे, जबकि राहुल गांधी को कांग्रेस के लोग ही ''''कन्फ्यूज अस'''' कहने लगे हैं।
विज्ञापन

एसआईआर का किया बचाव
ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) नियमित प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मृत, डुप्लीकेट, अनुपस्थित और स्थायी रूप से स्थान बदल चुके मतदाताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन करना है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1952 से अब तक 12 बार एसआईआर हुआ, जिनमें 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में यह प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि पहले स्वीकार्य रही प्रक्रिया का अब विरोध क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हार के बाद कभी ईवीएम, कभी वीवीपैट और कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। उन्होंने इंदिरा गांधी के चुनाव को अदालत द्वारा निरस्त किए जाने, राजीव गांधी के कार्यकाल में बूथ कैप्चरिंग के आरोपों और कांग्रेस सरकारों द्वारा अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल का उल्लेख करते हुए पार्टी के लोकतांत्रिक रिकॉर्ड पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed