फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP launches new initiative to address women's issues

Chandigarh News: महिला समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा की नई मुहिम शुरू

Wed, 04 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BJP launches new initiative to address women's issues
मनीमाजरा। शिवालिक एन्क्लेव में भाजपा नेत्री नीतिका गुप्ता की ओर से आयोजित बैठक में करीब 60 महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं रखीं। भाजपा चंडीगढ़ महिला मोर्चा की इस मुहिम में नीतिका को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सक्रिय सदस्य और समाजसेविका नीतिका दिवंगत पार्षद देशराज गुप्ता की पुत्रवधू हैं। उनके पति विकास गुप्ता भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला मोर्चा प्रभारी अरुण सूद और जिला प्रधान के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान को मेयर सौरभ जोशी ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने नीतिका को हरसंभव सहयोग और अधूरे विकास कार्य पूरे करवाने का भरोसा दिलाया। मेयर ने महिलाओं से अपनी समस्याएं नीतिका के माध्यम से उन तक पहुंचाने की अपील की, ताकि उनका तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करवाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed