Punjab Budget 2024: पर्यटन पर 166 करोड़ खर्च करेगी मान सरकार, श्री आनंदपुर साहिब में खुलेगा पगड़ी संग्रहालय
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बजट पेश किया। इसमें पर्यटन पर भी सरकार का फोकस रहा। मान सरकार ने पर्यटन पर 166 करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया है। वहीं 25 करोड़ रुपये की लागत से इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। श्री आनंदपुर साहिब में पगड़ी संग्रहालय बनाने का भी प्रस्ताव है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब को पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के मकसद से चालू वित्त वर्ष में 166 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान रखा गया है। इसमें विभिन्न स्मारकों का निर्माण, रखरखाव और संरक्षण के लिए 30 करोड़ रुपये का विशेष खर्च और पंजाब में बजट की ब्रांडिंग के लिए 30 करोड़ रुपये का विशेष परिव्यय शामिल है।
प्रशाद योजना के तहत श्री चमकौर साहिब में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा एंग्लो-सिख युद्ध सर्किट विकसित करने का काम पहले से ही चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं भारतीय संस्कृति में पगड़ी के महत्व को देखते हुए श्री आनंदपुर साहिब में पगड़ी संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव है।
इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वन्यजीव क्षेत्रों/पंजाब के बीरों में इको टूरिज्म गतिविधियां नाम प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसे आने वाले तीन वर्षों में लागू किया जाएगा।
एनआरआई की समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन पोर्टल
पंजाब सरकार ने एनआआरआई मामलों के लिए सुशासन पहलों का विस्तार करते हुए विदेश में रहने वाले पंजाबियों को ई-सनद पोर्टल के माध्यम से विदेशी दूतावासों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रतिहस्ताक्षर/सत्यापन करने में सक्षम बनाने की दिशा में काम शुरू किया है।
इसके अतिरिक्त एनआरआई के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है, जो उन्हें किसी तरह की शिकायतें दर्ज कराने और सुझाव देने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। सरकार ने बीते वर्ष मोहाली, पठानकोट, फिरोजपुर और संगरूर में चार एनआरआई मिलनी कार्यक्रम आयोजित किए हैं। आगामी वर्ष भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।