फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget 2022: Punjab CM Bhagwant Mann said all guarantees will be fulfilled soon

Punjab Budget: मान बोले- सभी गारंटी जल्द पूरा करेंगे, केजरीवाल ने कहा- स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाने वाला बजट

Tue, 28 Jun 2022 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 12:37 AM IST
सार

भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के पहले बजट पर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यह राज्य को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाएगा।

विज्ञापन
Punjab Budget 2022: Punjab CM Bhagwant Mann said all guarantees will be fulfilled soon
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर मुक्त बजट की सराहना की और इसे नए पंजाब की छवि बनाने वाला करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों के साथ विचार-विमर्श कर बने इस ऐतिहासिक बजट को पेश करने पर वह वित्त मंत्री हरपाल चीमा को बधाई देते हैं। सीएम ने बजट को राज्य सरकार की जन हितैषी नीतियों की झलक पेश करने वाला, संतुलित और विकास को बढ़ावा देने वाला बताया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और वाणिज्य के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए जनता का बजट बनाया गया है। सरकार लोगों को दी गई सभी गारंटियों को जल्द पूरा करेगी। बजट समाज के सभी वर्गों में से सबसे कमजोर और गरीबों में से सबसे गरीब को राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह बजट कृषि, उद्योग, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र के अलावा महिलाओं को अधिक अधिकार देने के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों के बहुपक्षीय विकास को निश्चित रूप से बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के लिए बजट में 48 प्रतिशत वृद्धि की व्यवस्था की गई है, जिससे स्वरोजगार के नए मौके सृजित करने के लिए नौजवानों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाई जा सके। इसी तरह राज्य में कानून व्यवस्था के लिए 9449 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान का बजट 57 प्रतिशत बढ़ाया गया, जबकि नौजवानों और युवा सेवाओं के लिए 52 प्रतिशत, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 24 प्रतिशत, रोजगार सृजन के लिए 32 प्रतिशत, उद्योग और व्यापार के लिए 48 प्रतिशत का इजाफा किया गया है, जिससे राज्य के विकास और तरक्की में और तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह हरिआवल लहर, 45 अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की व्यवस्था भी बजट में की गई है। मुख्यमंत्री ने मौजूदा बजट को ‘मील का पत्थर’ करार दिया जो राज्य को नए शिखरों पर ले जाने के लिए विकास और तरक्की के नए आयाम कायम करने का लंबा सफर तय करेगा और आने वाले समय में नए पंजाब के लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। 

भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की है कि नया बजट वित्तीय घाटे को कम करने के लिए आर्थिक सूझबूझ के साथ बहुत ज्यादा वित्तीय अनुशासन लाएगा और साधन जुटाकर राजस्व बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। मान ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए विशेष फंड रखने के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, नौजवानों में बेरोजगारी के खात्मे के लिए बजट में व्यवस्था करने और वित्तीय घाटे पर काबू पाने के लिए कई पहलकदमियों को हिस्सा बनाया गया है जो इन मसलों पर राज्य सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है।

पंजाब को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाएगा बजट: केजरीवाल
भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के पहले बजट पर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यह राज्य को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाएगा। पंजाब की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सरकारी खजाने को लूटा और खाली किया। अब हमारी ईमानदार सरकार ने सत्ता में आने के बाद कई माफियाओं का सफाया कर दिया है।

केजरीवाल ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि पंजाब का बजट पंजाब को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दी गई सभी गारंटी-बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर काम शुरू हो गया है। जब पंजाब का बजट वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेश किया तो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब विधानसभा की आगंतुक दीर्घा में मौजूद लोगों में शामिल थे।
 

प्रदेश सरकार का बजट पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात है। सरकार के लिए यह दिखाने का सबसे अच्छा मौका था कि उसने राज्य के लिए क्या बदलाव की कल्पना की है। इसमें वह बुरी तरह से विफल रही है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उसमें एक भी वादे को बजट में उल्लेख नहीं किया गया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस प्रधान 


बजट पंजाबियों के साथ धोखा: अश्वनी शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि आप सरकार का पहला बजट बहुत ही खेदजनक है और इसने हर पंजाबी को निराश किया और धोखा दिया है, क्योंकि इसमें राज्य की बेहतरी के लिए कुछ भी ठोस नहीं किया गया है। शर्मा ने कहा कि यह बजट अरविंद केजरीवाल की दिल्ली टीम ने तैयार किया है क्योंकि इसमें दिल्ली पर शासन करने की शैली स्पष्ट नजर आ रही है। यह पंजाब आधारित या पंजाब पर केंद्रित बजट नहीं है। दिल्ली रोल मॉडल पर मॉडल स्कूलों पर बहुप्रचारित योजना एक खुली आंखों से देखा गया सपना है। आम आदमी पार्टी प्रचार के लिए प्रसिद्ध है, जो जमीनी हकीकत नहीं जानती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed