पंजाब बजट : कोरोना से डूबे व्यापार को उबारने के लिए बड़ा एलान, पंजाब में 24 घंटे, सातों दिन खुलेंगी दुकानें
{"_id":"6045a43f8ebc3ecc5f0d08b9","slug":"punjab-budget-2021-live-updates-punjab-finance-minister-manpreet-badal-presents-budget-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"पंजाब बजट : कोरोना से डूबे व्यापार को उबारने के लिए बड़ा एलान, पंजाब में 24 घंटे, सातों दिन खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 08 Mar 2021 01:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:02 PM IST
खास बातें
पंजाब का बजट आज पेश किया गया। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने खजाने का मुंह खोल दिया है। महिलाओं, बुजुर्गों, सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़े एलान किए गए हैं। यह कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बजट पर सभी की नजरें टिकी हैं। यहां पढ़ें पल पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
बजट पेश करते मनप्रीत बादल।
- फोटो : @capt_amarinder
लाइव अपडेट
01:02 PM, 08-Mar-2021
बजट भाषण समाप्त
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का बजट भाषण समाप्त हो गया है। नेम किए गए सभी अकाली विधायकों बारे स्पीकर ने फैसला वापस लेते हुए बजट चर्चा में हिस्सा लेने की अनुमति दी।
01:01 PM, 08-Mar-2021
किसानों को समर्पित किया बजट
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने अपना बजट किसानों को समर्पित किया है।
विज्ञापन
12:59 PM, 08-Mar-2021
शुगर मिल के नवीनीकरण के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर
वित्तमंत्री ने कहा कि मेरा मन नहीं था कि घाटे में चल रही चीनी मिलों में अब और पैसा लगाया जाए, लेकिन बॉर्डर एरिया गुरदासपुर और बटाला के आर्थिक विकास को ध्यान में रखते हुए शुगर मिल के नवीनीकरण के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर कर रहा हूं।
12:57 PM, 08-Mar-2021
दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्लांटों की क्षमता बढ़ेगी
वेरका के दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 10 करोड़, लुधियाना और डेराबस्सी प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
12:53 PM, 08-Mar-2021
पराली निस्तारण के लिए खरीदी जाएंगी मशीनें
पराली नहीं जले, इसको लेकर भी वित्त मंत्री ने 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। सूबे के 13 हजार गांव में पराली निस्तारण के लिए मशीनें खरीदी जाएंगी।
12:49 PM, 08-Mar-2021
खरीदी जाएंगी 500 नई बसें
वर्ष 2021-22 के दौरान ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत से रोपड़, धर्मकोट, मुल्लांपुर और जीरा में 25 बस स्टैंड का निर्माण और डेढ़ सौ करोड़ की लागत से पीआरटीसी और पनबस के लिए 500 नई बसों की खरीद होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 08-Mar-2021
पुलिस बल का होगा आधुनिकीकरण
पुलिस बल के आधुनिकीकरण के लिए वर्ष 2021-22 के दौरान 89 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान बजट में किया गया है।
12:42 PM, 08-Mar-2021
रास्तों के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर
पंजाब के गांव की गरीब बस्ती, मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद और श्मशान घाट के लिए बनाए जाएंगे रास्ते, 500 करोड़ मंजूर।
12:33 PM, 08-Mar-2021
पंजाब में 24 घंटे, सातों दिन खुलेंगी दुकानें
पंजाब में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान वर्ष के 365 दिन और 24 घंटे खुले रहेंगे। सरकार ने पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम 1958 के तहत अधिसूचना जारी की।
12:32 PM, 08-Mar-2021
दोनों अकाली विधायक चुपचाप सदन से गए
सदन में मौजूद दोनों अकाली विधायक लखबीर सिंह लोधी नंगल और दिलराज सिंह भिंडर चुपचाप ही सदन से उठकर चले गए।