फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab boy mohit killed in road accident, world record certificate reached after his death

बेटा दुनिया छोड़ गया, घर पहुंचा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट, मां बहन की आंखें छलकी

Fri, 06 Oct 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Fri, 06 Oct 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
punjab boy mohit killed in road accident, world record certificate reached after his death
बेटा दुनिया छोड़ गया, घर पहुंचा वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट
बेटा दुनिया छोड़कर चला गया, अब उसके वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट घर पहुंचा तो उसे देखकर मां और बहन की आंखें छलक गईं। मामला पंजाब के होशियारपुर का है। योग में 35 घंटे 18 मिनट और 2 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले मोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट घर पहुंचा, जबकि मोहित आज इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से आया यह सर्टिफिकेट मोहित की मां रजनी देवी ने रिसीव किया तो वह रो पड़ी। आंसू गम के भी थे और खुशी के भी। वहीं पिता अशोक कुमार बोले, बेटे ने सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, लेकिन मोहित के चले जाने का गम उन्हें सुकून से जीने नहीं देता।
विज्ञापन


मोहित का जन्म 2 नवंबर 1999 को हुआ था। वह एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में 12वीं का स्टूडेंट था। मोहित सातवीं क्लास से योगा सीख रहा था।

 

सड़क हादसे में हुई थी मौत

punjab boy mohit killed in road accident, world record certificate reached after his death
Bike Accident
भाग सिंह नगर की कैनाल कॉलोनी रोड पर वार्ड नंबर 45 निवासी मोहित के पिता ने बताया कि मोहित ने गिनीज बुक की तरफ से 25-26 जून 2017 को पंचकूला में कराए गए ‘लोंगेस्ट योगा लेसन’ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन 22 अगस्त 2017 को सड़क हादसे में मोहित की मौत हो गई।

हादसा तब हुआ, जब वह योगा क्लास से बाइक पर लौट रहा था। अचानक सामने आए आवारा सूअर से टक्कर के बाद मोहित नहर में गिर पड़ा था। मोहित के पिता ने बताया कि सबसे ज्यादा समय तक योगा करने का रिकॉर्ड वियतनाम में बना था, यहां 30 घंटे 33 मिनट तक योगा किया गया था।

पटियाला के डॉ. अमन सूद ने 33 घंटे 36 मिनट योगा करके यह रिकॉर्ड तोड़ा था। मोहित ने 35 घंटे 18 मिनट योगा करके यह रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed