फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Bodies elections, 1335 nominations So far

पंजाब निकाय चुनाव: अब तक 1335 नामांकन, 'आप' के सामने खड़ी हुई ये समस्या

Fri, 08 Dec 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/बठिंडा Updated Fri, 08 Dec 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab Bodies elections, 1335 nominations So far
Punjab Election - फोटो : File Photo
पंजाब निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम वीरवार को भी जारी रहा। अमृतसर (609), जालंधर (434) और पटियाला (292) नगर निगम चुनाव के लिए संबंधित चुनाव अधिकारियों के पास कुल 1335 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता के अनुसार, 32 नगर परिषद-नगर पंचायतों के चुनाव के लिए वीरवार तक कुल 1696 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें राजासांसी- अमृतसर (31), हंड्याया- बरनाला (57), अमलोह- फतेहगढ़ साहिब (60), मल्लांवाला खास (26) व मक्खू (25)- दोनों फिरोजपुर, भोगपुर (68) शाहकोट (65) गोराया (58) व बिल्गा (64)- सभी जालंधर, ढिल्लवां (58) बेगोवाल (59) व भुलत्थ (57)- सभी कपूरथला, माछीवाड़ा (62) मुल्लांपुर दाखा (51) मलौद (33) व साहनेवाल (57)- सभी लुधियाना, बाघा पुराना (20) धर्मकोट (52) व फतेहगढ़ पंजतूर (40)- सभी मोगा, बारीवाला- मुक्तसर (43), नरोट जैमल सिंह- पठानकोट (45), दिड़बा (53) चीमा (61) खनौरी (80) व मूणक (63)- सभी संगरूर, खेमकरण- तरन तारन (47), भिखी- मानसा (55), बलाचौर- एसबीएस नगर (70), तलवंडी साबो- बठिंडा (65), महलपुर- होशियारपुर (67) शामिल हैं।
विज्ञापन

'आप' के सामने नई समस्या

Punjab Bodies elections, 1335 nominations So far
Aam aadmi Party - फोटो : File Photo
आप को नहीं मिल रहे उम्मीदवार
दरअसल, तलवंडी साबो की सियासत ने पंजाब स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि जहां से इस बार हुए विस चुनाव में आम आदमी पार्टी की महिला उम्मीदवार बलजिंदर कौर करीब बीस हजार से अधिक मतों से जीती हैं और अब उसकी विधायक कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि महिला विधायक के खिलाफ दो वोट बनाने के आरोप में जांच चल रही है। 

तलवंडी साबो को तख्त श्री दमदमा साहिब के नाम से भी जाना जाता है जिस के चलते पंजाब में चलने वाली सिक्ख सियासत का महत्व तलवंडी में तख्त दमदमा साहिब होने के चलते पूरे विश्व की सिक्ख कौम से संबंध लोगों की नजरें रहती हैं। पहले जहां पर दो ही बड़ी पार्टियों अकाली दल और कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला होता था।

लेकिन अब आप की महिला विधायक के जीतने के बाद होने वाले नगर पंचायत चुनाव में तिकोना मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन आठ माह में आम आदमी पार्टी के हालात तलवंडी साबो में ऐसे हो गए हैं कि आप को नगर पंचायत चुनाव के लिए उमीदवार हीं नही मिल रहा है। तलवंडी साबो में कुल पंद्रह वार्ड हैं। जहां पर छह वार्डों में ही आप को उम्मीदवार मिला है। जिन्होंने बुधवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया।

तलवंडी की महिला विधायक बलजिंदर कौर ने नगर पंचायत चुनाव में उम्मीदवार खडे़ करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है और पिछले दो तीन दिन से आप विधायक घर घर जाकर लोगों से उम्मीदवार बनने के लिए अपील कर रही हैं। लेकिन पर महिला विधायक के बर्ताव के चलते कोई भी पार्टी वर्कर या अन्य व्यक्ति नगर पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed