फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Board 12th Result: Know about the toppers of Punjab Board 12th exam

Punjab Board 12th Result: मानसा की अर्शप्रीत कौर ने दूसरा, जैतो की कुलविंदर कौर ने हासिल किया तीसरा स्थान

Tue, 28 Jun 2022 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/जैतो (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा/जैतो (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Jun 2022 08:34 PM IST
सार

पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में जैतो के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुलविंदर कौर ने 500 में से 497 (99.40 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Punjab Board 12th Result: Know about the toppers of Punjab Board 12th exam
पहली फोटो में अर्शप्रीत कौर और दूसरी फोटो में कुलविंदर कौर अपने परिवार के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में मानसा जिले के सरकारी सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बछोआना की छात्रा अर्शप्रीत कौर ने 99.40 अंक प्राप्त कर पंजाब भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अर्शप्रीत कौर का कहना है वह आईएएस बनना चाहती हैं। बेशक अर्शप्रीत के नंबर पहले स्थान पर रहीं अर्शदीप कौर के बराबर हैं लेकिन जन्म तारीख कम होने के कारण लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल की अर्शदीप कौर को प्रथम घोषित किया गया है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर हरदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब भर में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाली तीनों छात्राओं के अंक 99.40 प्रतिश्त हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के नियमों के मुताबिक जब विद्यार्थियों के नंबर बराबर आ जाएं तो कम जन्म तारीख वालों की तरजीह दी जाती है। स्कूल प्रिंसिपल राजेश अरोड़ा व कक्षा प्रभारी ने अर्शप्रीत कौर का मुंह मीठा करवाया और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन


कुलविंदर कौर ने हासिल किया तीसरा स्थान
पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में जैतो के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुलविंदर कौर ने 500 में से 497 (99.40 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। साधारण परिवार की बेटी कुलविंदर कौर के पिता बलबीर सिंह ईंट भट्ठे पर मुनीम हैं। कुलविंदर कौर ने ऑस्ट्रेलिया में कानून की पढ़ाई करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घर में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है। पिता बलबीर सिंह व माता सुखप्रीत कौर ने अपनी होनहार बेटी का मुंह मीठा करवा खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार का ही नहीं बल्कि स्कूल व फरीदकोट जिले का नाम रोशन किया है। कुलविंदर कौर ने बताया कि उसने 7वीं कक्षा तक की पढ़ाई गुरु तेग बहादुर स्कूल (जैतो) से की थी और इसके बाद सरस्वती स्कूल में दाखिला लिया था। 


12वीं कक्षा में गणित, राजनीति शास्त्र, इतिहास, पंजाबी व अंग्रेजी विषय थे। वह दिनभर में 4-5 घंटे तक पढ़ाई करती थी। कुलविंदर कौर ने बताया कि अब आईलेट्स का टेस्ट पास कर ऑस्ट्रेलिया में कानून की पढ़ाई करना चाहती है। स्कूल प्रिंसिपल कुसुम कालड़ा ने कुलविंदर कौर और परिवार को बधाई दी। उन्होंने बताया कि कुलविंदर कौर सिर्फ पढ़ाई में ही अव्वल नहीं है बल्कि ताइक्वांडो की भी राज्य स्तर की खिलाड़ी है। कुलविंदर कौर ने वर्ष 2020-21 में राज्य स्तर पर पदक जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed