फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab bjp state president first statement on navjot sidhu resignation from rajyasabha

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पहली बार बोले BJP अध्यक्ष, 'आप' को झटका

Tue, 26 Jul 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Jul 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
punjab bjp state president first statement on navjot sidhu resignation from rajyasabha
नवजो​त सिद्धू के इस्तीफे को लेकर बोले विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
राज्यसभा की सदस्यता से नवजोत सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने पहली बार अपनी बात रखी तो आप को बड़ा झटका लगा। मानसूत्र के पहले दिन राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर सनसनी फैलाने वाले नवजोत सिद्धू के सोमवार को अपनी नई सियासी पारी के खुलासे की उम्मीद है। लेकिन भाजपा का मानना है कि सिद्धू पार्टी में ही हैं।
विज्ञापन


रविवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला ने कहा कि सिद्धू अभी तक भाजपा में ही हैं। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। भाजपा के कैडर-बेस्ड पार्टी है। यहां हरेक को अपनी जिंदगी के फैसले लेने का अधिकार है। पर सिद्धू ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। न ही सीपीएस डॉ. नवजोत कौर ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


सांझीदार भी निभाए गठबंधन धर्म
घुमान में पिछले दिनों आयोजित समागम में नजरंदाज किए जाने के सवाल पर विजय सांपला ने कहा कि इस मामले में उन्होंने कैबिनेट सचिव को शिकायत दी है। हालांकि अभी तक जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म निभाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर गठबंधन सांझीदार से भी उम्मीद करते हैं कि वह भी गठबंधन धर्म निभाएं और सहयोग करें। सांपला ने कहा कि बड़े परिवार में भी ऐसे मसले हो जाते हैं। पार्टी उन्हें बड़े मकसद पंजाब में तीसरी बार जीत दिलवाने के प्रधान पद सौंपा है। बड़े मकसद केलिए कई बार छोटी बातों को इग्नोर करना पड़ता है।

कट्टरपंथियों से हैं आप के संबंध

punjab bjp state president first statement on navjot sidhu resignation from rajyasabha
पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
विजय सांपला ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी केसंबंध कट्टरपंथियों और अलगाववादियों से हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सांसद भगवंत मान ने विडियो बना कर संसद की सुरक्षा को खतरे में डाला है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। क्योंकि आम आदमी पार्टी के संबंध विदेश में रह रहे कट्टरपंथियों से हैं। मान की हरकत के बाद संसद के सुरक्षा प्रबंधों में बदलाव पर साठ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सांपला ने कहा कि आप के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर का भी इतिहास खंगालना चाहिए कि एक समय वह किस तरह केनारे लगाते थे। यह भी साफ हो गया है कि सरबत खालसा के आयोजन में पूरा तंत्र आम आदमी पार्टी का ही काम कर रहा था। आप सियासी फायदे केलिए कुछ भी कर सकती है। यह दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेटिक क्लब है, जो हार्टलेस, हेडलेस और सेंस लेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed