फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab bjp executive team, punjab state president vijay sampla, punjab bjp, punjab politics, punjab

पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी का ऐलान फिर टला, ये है कारण

Thu, 09 Jun 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
punjab bjp executive team, punjab state president vijay sampla, punjab bjp, punjab politics, punjab
विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का एलान फिर टल गया है। नए प्रदेश प्रधान विजय सांपला को आठ अप्रैल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने बारह अप्रैल को पदभार संभाला था। लेकिन अब तक सांपला अपनी टीम नहीं गठित कर सके हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बारह जून से इलाहाबाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। उसकेबाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना है। इसलिए पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व फिलहाल व्यस्त है। इसके बाद जून केतीसरे हफ्ते में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान भी हो सकता है। इसलिए फिलहाल पंजाब इकाई के गठन फिलहाल टलने के ही आसार हैं।
विज्ञापन


वहीं, विजय सांपला और उनके करीबी भी अभी तक पदाधिकारियों केनाम फाइनल नहीं कर सके हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे महत्वपूर्ण तीन पद महासचिव के हैं। जिनमें से एक पद सिख नेता को देने की परंपरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों पदों के लिए दावेदार इतने ज्यादा हैं कि सांपला असमंजस में हैं। इसकेअलावा नौ उपाध्यक्ष और नौ सचिवों की नियुक्ति करनी है। सांपला की कोशिश है कि जिसे महासचिव न बनाया जा सके, उसे उपाध्यक्ष बना कर किसी तरह एडजस्ट कर दिया जाए। ताकि चुनावी साल में कोई नाराज न रहे।


सभी गुटों, इलाकों, जिलों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देना भी सांपला के लिए चुनौती बना हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व भी यही चाहता है कि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। सभी भाजपाइयों की नजरें इसी पर लगी हैंकि सांपला और प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार कब कार्यकारिणी को अंतिम रूप देकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed