Punjab: कैप्टन की बेटी समेत पुराने कांग्रेसियों को पंजाब भाजपा में तरजीह, अश्विनी शर्मा फिर बने प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने नए पदाधिकारियों के नामों की लिस्ट जारी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान कर दिया। नई टीम में उन पुराने कांग्रेसियों को भी तरजीह दी गई है जो कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। पंजाब भाजपा की नई टीम में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर, केवल सिंह ढिल्लों, डॉ. राजकुमार वेरका, फतेहजंग सिंह बाजवा को प्रदेश उपाध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह कांगड़ को महासचिव के तौर पर शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया है। जीवन गुप्ता को दोबारा प्रदेश महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद शनिवार को अश्वनी शर्मा ने नई टीम की घोषणा की। इसमें 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महासचिव और 11 प्रदेश सचिव के अलावा कुछ अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
अश्वनी शर्मा ने बताया कि भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, सुभाष शर्मा, दयाल सिंह सोढी, बीबी जय इंदर कौर, डॉ. राज कुमार वेरका, जगमोहन सिंह राजू, लखविंदर कौर गरचा, फतेहजंग सिंह बाजवा, अरविंद खन्ना और जगदीप सिंह नकई, महासचिव पद पर जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजेश बागा तथा मोना जैसवाल, सचिव के पद पर अनिल सच्चर, एडवोकेट राजेश हनी, डॉ. हरजोत कमल सिंह, परमिंदर सिंह बराड़, सुनीता गर्ग, जैसमीन संधेवालिया, जसराज सिंह लोंगिया (जस्सी जसराज), शिवराज चौधरी, सुखविंदर कौर नौलखा, संजीव खन्ना, दामन थिंद बाजवा को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी को बनाया गया है। प्रोटोकोल सचिव के पद पर खुशवंत राय गीगा और भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर सुनील भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश मीडिया सचिव के पद पर जनार्दन शर्मा को फिर से नियुक्ति दी गई है। इसके अतिरिक्त डॉ. सुरिंदर कौर, सुनील कुमार सिंगला, हरदेव सिंह उभा को भी नियुक्ति दी गई है। भाजपा प्रकोष्ठ संयोजक के पद पर जतिंदर कालरा व राकेश शर्मा को, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर राकेश गोयल व सह-संयोजक के पद पर अजय अरोड़ा, आईटी प्रकोष्ठ के पद पर कंवर इन्द्रजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के पद पर मीनू सेठी को नियुक्त किया गया है। कंवरवीर सिंह टोहरा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व आईएएस सुच्चा राम लद्दड़, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थॉमस मसीह बनाए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता के पद पर अनिल सरीन, कर्नल जैबंस सिंह, अशोक भारती, एसएस चन्नी, निमिषा मेहता, इकबाल सिंह चन्नी, गुरदीप सिंह गोशा, अनिश सिदाना, कंवर नरिंदर सिंह, महेंदर भगत, जतिंदर अठवाल और चेतन मोहन जोशी को नियुक्त किया गया है।