{"_id":"e7615e482e09794b03e351d561e814e0","slug":"punjab-bernala-crime-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलर मालिक ने किया 42 लाख का धान खुर्दबुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलर मालिक ने किया 42 लाख का धान खुर्दबुर्द
अमर उजाला, बरनाला
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहणा की पुलिस ने मार्कफेड के मैनेजर की शिकायत पर एक राइस मिल के मालिक के खिलाफ करीब 42 लाख का धान खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
थाना शहणा के थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि बाला जी राइस मिल के मालिक मोहित कुमार ने अपने शैलर में मिलिंग के लिए लगी हुुई मार्कफेड एजेंसी की 6057 बोरी धान खुर्दबुर्द कर दी। हर बोरी में 35 किलो धान था। सूचना मिलने पर मार्कफेड के अधिकारियों ने राइस मिल की चेकिंग की तो उसमें से 6057 बोरी धान की खुर्दबुर्द हो चुकी थी।
मार्कफेड एजेंसी के इंचार्ज लाल सिंह ने पड़ताल कर मामला दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को दी तो शिकायत पर फिर से जांच की गई। इसमें पाया गया कि बाला जी राइस मिल में से मार्कफेड के 6057 धान की बोरी गायब है। इनकी कुल कीमत करीब 42 लाख बनती है।
मार्कफेड शाखा बरनाला के इंचार्ज लाल सिंह की शिकायत पर बाला जी राइस मिल के मालिक मोहित कुमार के खिलाफ मार्कफेड की एजेंसी का करीब 42 लाख का धान खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।