{"_id":"629ce0e1c5bbab796f2cde7e","slug":"punjab-bans-single-use-plastic-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, ‘शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरस्कार’ शुरू करने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, ‘शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरस्कार’ शुरू करने की घोषणा
Sun, 05 Jun 2022 10:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:33 PM IST
सार
राहुल तिवारी ने बताया कि इस साल 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है और कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए ‘क्लाइमेट एक्शन प्लान 2.0’ तैयार है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब को हरा-भरा, सेहतमंद बनाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए राज्य सरकार ने आगामी जुलाई महीने से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने का एलान किया है। विश्व पर्यावरण दिवस-2022 को मनाने के लिए वर्चुअल तौर पर हुए राज्यस्तरीय समागम के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण सचिव राहुल तिवारी ने राज्य में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार के उक्त फैसले का एलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण और राज्य के बहुमूल्य कुदरती साधनों के संरक्षण में शानदार योगदान के लिए मौजूदा वर्ष से ‘शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य पर्यावरण पुरस्कार’ देने का एलान किया। यह पुरस्कार कुदरती संसाधनों की संभाल के लिए व्यक्तियों/संस्थाओं की तरफ से की गई बेमिसाल मेहनत का सम्मान होगा।
विज्ञापन
राज्य भर में 55 एसटीपी स्थापित करने का एलान करते हुए राहुल तिवारी ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्लांट जल प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक घटाने के साथ-साथ संशोधित पानी का खेती और अन्य सहायक धंधों के लिए प्रयोग करेंगे। जैविक ईंधन आधारित औद्योगिक इकाइयों को कुदरती गैस आधारित इकाइयों में तब्दील करने के लिए राज्य सरकार की पहलकदमियों के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में अत्याधुनिक मीटर लगाकर ऑनलाइन निगरानी शुरू की है।
विज्ञापन
साथ ही इसकी जांच करने के लिए ऑनलाइन निगरानी स्टेशन भी शुरू किए हैं ताकि पानी और हवा के प्रदूषण का स्तर घटाया जा सके। राहुल तिवारी ने बताया कि इस साल 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है और कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए ‘क्लाइमेट एक्शन प्लान 2.0’ तैयार है।