{"_id":"67724e79389f58e41a010987","slug":"punjab-bandh-traffic-advisory-these-route-to-go-from-chandigarh-to-ambala-delhi-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Bandh: चंडीगढ़ से अंबाला-दिल्ली जाने के लिए अपनाएं ये रूट, न कोई जाम, नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Bandh: चंडीगढ़ से अंबाला-दिल्ली जाने के लिए अपनाएं ये रूट, न कोई जाम, नहीं होगी परेशानी
Mon, 30 Dec 2024 01:10 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:10 PM IST
सार
पंजाब बंद के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों से होकर राजधानी तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
अंबाला चंडीगढ़ हाईवे
- फोटो : संवाद
विस्तार
आज पंजाब बंद है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह सात से शाम चार बजे तक बंद का आह्वान किया है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों और यात्रियों को हो रही है। पंजाब में सभी जगह हाईवे बंद कर दिए गए हैं। हालांकि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बंद का असर नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, यात्रियों को चंडीगढ़ से दिल्ली और हरियाणा जाने के लिए असुविधा हो रही है। क्योंकि चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर अंबाला और चंडीगढ़ के बीच लालड़ू, डेराबस्सी और जीरकपुर में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
ऐसे में अगर किसी को चंडीगढ़ से दिल्ली और हरियाणा जाना है तो इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इन रास्तों पर कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं है। वहीं दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए भी वैकल्पिक रूट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए ये रास्ता
वाहन चालक चंडीगढ़ से पंचकूला- रामगढ़- शाहजादपुर- मुलाना, यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं। हालांकि यात्रा थोड़ी लंबी हो सकती है, लेकिन ट्रैफिक जाम परेशानी नहीं बनेगी।
अंबाला से चंडीगढ़ के लिए रास्ता
अंबाला से चंडीगढ़ आने के लिए वाहन चालकों को जीरकपुर होकर नहीं गुजरना होगा। आंबाला छावनी- साहा- शहजादपुर- रामगढ़ और पंचकूला से चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।
दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए ये है रूट
दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए पानीपत से करनाल होते हुए कुरुक्षेत्र- शाहबाद- साहा- शहजादपुर- रामगढ़ और पंचकूला पहुंचना होगा। इसके बाद चंडीगढ़ के लिए रास्ता खुला मिलेगा।