फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Assembly session starts from Friday

Punjab : पंजाब विधानसभा का सत्र आज से, जीएसटी संशोधन से जुड़े दो बिल होंगे पेश

Fri, 20 Oct 2023 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 12:52 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुक्रवार यानी आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्षी दलों ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इस बीच सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े दो विधेयक भी विधानसभा में पेश करेगी। 

विज्ञापन
Punjab Assembly session starts from Friday
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के हिस्से के रूप में शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र में राज्य सरकार जीएसटी संशोधन संबंधी दो विधायकों को पारित कराएगी। हालांकि इस मामले में हुई देरी को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सूबे की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से एतराज भी जताया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में जीएसटी संशोधन विधेयकों को मंजूरी देने में हो रही देरी पर आपत्ति जताई थी। राज्यपाल ने पूछा था कि पंजाब विधानसभा से बिलों को मंजूरी मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है, जबकि इनमें से एक संशोधन को इस साल जुलाई में जीएसटी परिषद द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। दूसरे को इससे पहले मार्च में लोकसभा ने मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन


इस संबंध में पंजाब वित्त विभाग का कहना है कि जल्द ही राज्यपाल को जवाब भेजकर उनकी आपत्तियां दूर कर दी जाएंगी। विभाग का कहना है कि संशोधित जीएसटी अधिनियम एक अक्तूबर से लागू हुआ है, जो सरकार को ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने का अधिकार देता है। दूसरे संशोधन के तहत, जीएसटी से जुड़े विवादों के निपटारे लिए राज्य में जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण स्थापित किया जाना है लेकिन पंजाब समेत देश के 11 राज्यों ने अब तक यह प्राधिकरण स्थापित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed