{"_id":"594d25dc4f1c1bcc1e8b4589","slug":"punjab-assembly-session-ruckus-akali-wears-black-dresses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विस में चली बवाल की आंधी नहीं थमी, काला चोला पहन कर आए अकाली MLA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विस में चली बवाल की आंधी नहीं थमी, काला चोला पहन कर आए अकाली MLA
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir singh badalशिअद के सभी विधायक पगड़ी और काला चोला पहन कर पहुंचे
विपक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान कुछ देर नारेबाजी की। उसके बाद वाकआउट कर दिया। पहले अकाली-भाजपा विधायक बाहर गए, फिर आम आदमी पार्टी के विधायक गए। शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने वीरवार को कहा था कि गठबंधन विधायक इस सत्र में सदन में नहीं जाएंगे। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने रणनीति में बदलाव किया।
शुक्रवार को गठबंधन के सभी विधायक सदन में मौजूद थे। शिअद के सभी विधायक पगड़ी पहन कर आए थे, उन्होंने काले चोले भी पहन रखे थे। सभी ने एक पेपर ले रखा था, जिस पर लिखा था कि दस्तार दा सत्कार करो। उधर, आप विधायकों ने भी स्पीकर और सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे पेपर ले रखे थे। प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने खड़े नारेबाजी शुरू कर दी।
कांग्रेसी सदस्य अपने प्रश्न पूछते रहे, लेकिन विपक्ष के किसी विधायक ने प्रश्न भी नहीं पूछा। सदन की कार्यवाही जारी रही। इसी दौरान 10.09 बजे शिअद-भाजपा विधायक वेल में आ गए और एक मिनट बाद उन्होंने वाकआउट कर दिया। 10:13 पर आप विधायक भी वेल में आ गए और दो मिनट बाद उन्होंने भी वाक आउट कर दिया।