{"_id":"59491c764f1c1b02318b46bf","slug":"punjab-assembly-session-hs-phulka-on-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन सरकार के पहले बजट पर 'आप' की प्रतिक्रिया, बोले- लोगों के साथ धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन सरकार के पहले बजट पर 'आप' की प्रतिक्रिया, बोले- लोगों के साथ धोखा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
punjab assembly session
आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फूलका ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वह इस मामले को विशेषाधिकार हनन कमेटी के पास ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम ने किसानों का सारा कर्ज माफ करने का एलान किया था। लेकिन इसके लिए बजट में सिर्फ 1500 करोड़ ही रखे गए हैं। इतनी कम राशि से किसानों का सारा कर्ज माफ नहीं हो सकता। मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी के लिए 21 हजार करोड़ रखे जाने चाहिए थे। इस रकम से महज 14285 रुपये प्रति किसान ही कर्ज माफ हो सकेगा।
सब्जबाग है बजट : कंवर संधू
कंवर संधू ने कहा कि बजट में सिर्फ आय के सब्जबाग दिखाए गए हैं। हर घर में नौकरी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। पेंशन सिर्फ ढाई सौ रुपये बढ़ाई है पर वादा दो हजार करने का था। कच्चे घरों को पक्का करने का भी कोई जिक्र नहीं है। फसलों का मुआवजा बारह हजार किया गया है, जबकि वादा बीस हजार का था। शिक्षा को लेकर सरकार ने कोई संजीदगी नहीं दिखाई। खेल को लेकर भी कोई खास प्रावधान नहीं किए गए।