फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly session, 'AAP' raised the issue of farmers

पंजाब विस सत्र: 'आप' ने किसानों का मुद्दा उठाया, सीएम ने जताई सहमति

Thu, 15 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab assembly session, 'AAP' raised the issue of farmers
punjab assembly session
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को आगाज हो गया। पहले दिन दिवंगत शख्सीयतों को श्रद्धांजलि दी र्गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। स्पीकर राणा केपी सिंह ने दिवंगत शख्सीयतों का ब्योरा पढ़ कर सुनाया, जिनमें कलाकार व सांसद विनोद खन्ना, पूर्व डीजीपी केपीएस गिल, स्वतंत्रता सेनानी निशान सिंह, गुरदेव सिंह व बंता सिंह, जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद हुए परमजीत सिंह, सुकमा (छत्तीसगढ़) में शहीद हुए सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर-कम-कंपनी कमांडर रघुवीर सिंह, जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सिपाही लवप्रीत सिंह, खेतीबाड़ी वैज्ञानिक डॉ. दिलबाग सिंह अटवाल और नामवर शख्सीयत किरपाल सिंह खीरनीयां शामिल थे। 
विज्ञापन


इसके बाद आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर ने मांग की कि आत्महत्या करने वाले किसानों को भी श्रद्धांजलि भेंट की जाए। स्पीकर ने कहा कि उनका पक्ष आ गया है पर वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। तब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार इससे सहमत है, किसानों को श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। स्थानीय निकायमंत्री नवजोत सिद्धू ने मांग की कि नशे के कारण जिन नौजवानों की मौत हो गई, उनको भी श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस पर सहमति जताई, इसके बाद किसानों और नौजवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

अकालियों ने किया दिवंगत शख्सीयतों का निरादर

Punjab assembly session, 'AAP' raised the issue of farmers
punjab assembly session
अकालियों ने किया दिवंगत शख्सीयतों का निरादर
कांग्रेस नेताओं ब्रह्म मोहिंद्रा, हरमिंदर गिल और गुरकीरत कोटली ने शिरोमणि अकाली दल पर सदन और स्पीकर की मर्यादा के हनन का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अकालियों ने केपीएस गिल के नाम पर वाक आउट करके दिवंगत शख्सीयतों का निरादर किया है, पर यह वाकआउट एक सियासी कदम है।

क्योंकि अकालियों के पास सरकार के खिलाफ कुछ नहीं है। वह सरकार की ओर से जल्द जारी किए जाने वाले श्वेत पत्र को लेकर भी आशंकित हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अकाली दल के गठबंधन सहयोगी भाजपा के तीन विधायकों ने वाकआउट नहीं किया, इससे साफ है कि अकालियों का स्टैंड कितना सही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को भी झटका लगा है। क्योंकि उनके गठबंधन सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी के सदस्य उन्हीं सीटों पर बैठे, जो उन्हें अलॉट की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed