फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Assembly polls, CM badal and Deputy CM notice for paid news case

विस चुनाव: पेड न्यूज मामले में सीएम और डिप्टी सीएम को नोटिस जारी

Fri, 27 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab Assembly polls, CM badal and Deputy CM notice for paid news case
Election commision - फोटो : File Photo
पेड न्यूज मामले में पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री व लंबी सीट से शिअद उम्मीदवार प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री व जलालाबाद सीट से शिअद उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल, एक अन्य अकाली उम्मीदवार जगदीप सिंह, आल इंडिया यूथ कांग्रेस केप्रधान व गिदड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन लाल को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


इनमें से वडि़ंग और दर्शल लाल को मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से पांच-पांच नोटिस जारी किए गए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक पेड न्यूज संबंधी 50 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 19 मामलों में पेड न्यूज साबित हुई हैं जबकि सात मामले खारिज कर दिए गए हैं। 24 मामलों में अभी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अब तक 4431 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमे से 4218 का निपटारा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरआई के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पर मांगी राय

Punjab Assembly polls, CM badal and Deputy CM notice for paid news case
एनआरआई के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पर मांगी राय
183 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है जबकि 30 मामले निर्धारित समय के बाद भी कार्रवाई अधीन हैं। उन्होंने बताया कि सुविधा ऐप द्वारा अब तक 12792 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 12119 का निपटारा कर दिया गया है और 523 समय रहते कार्रवाई अधीन हैं और 150 मामले निर्धारित समय के बाद भी कार्रवाई अधीन हैं। उम्मीदवारों को जारी नोटिसों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबधी कुल 1061 नोटिस जारी किये जा चुके हैं।

एनआरआई के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पर मांगी राय
सिबन ने भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों द्वारा पंजाब में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेने संबधी भारतीय चुनाव आयोग से राय मांगी थी, जिस पर भारतीय चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी को बताया है कि इस संबध में विदेश मंत्रालय को लिखकर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों को भारत में ठहराव के दौरान कोई गतिविधि करने संबंधी वीजे में कोई शर्त लगाई गई है? उन्होंने कहा कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय के स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed