फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at kotkapura

गलत हाथों में गया पंजाब तो देश पर संकट, और भी बहुत कुछ बोले PM मोदी

Sun, 29 Jan 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(पंजाब) Updated Sun, 29 Jan 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at kotkapura
कोटकपूरा में मोदी की रैली
अगर पंजाब की कमान गलत हाथों में गई तो देश के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई तीखी बातें कहीं। वे पंजाब के कोटकपूरा में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान हमेशा पंजाब की धरती का उपयोग करने की ताक में रहता है। ऐसे हालात में यदि यहां पर कोई ढीली या बाहरी लोगों की सरकार कायम हुई तो इससे देश पर संकट की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर लगाम तभी संभव है जब पंजाब में एक मजबूत और दृढ़ इरादे रखने वाली सरकार का गठन हो। मोदी रविवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में शिअद भाजपा गठबंधन की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरहदी राज्य ही देश की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी होते हैं। पंजाब देश की सीमाओं का सबसे बड़ा रक्षक है।
विज्ञापन


कांग्रेस को आड़े हाथों लेते उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भूतकाल में भी पंजाब को बदनाम करने में कोई कसर नहीं रखी और वर्तमान में भी वह दुनिया के सामने पंजाब की गलत तस्वीर पेश करने में लगी है। कांग्रेस ने पहले सभी पंजाबियों को आतंकी के रूप में प्रस्तुत किया। हालात यह बन गए थे कि दुनिया भर में हर पगड़ीधारी सिख को आतंकवादी के रूप में देखा जाने लगा था। अब पंजाब के नौजवानों को नशेड़ी कहकर बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पहली बार चुनावी सभा में केजरीवाल पर बरसे

punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at kotkapura
कोटकपूरा में मोदी की रैली
मोदी ने पहली बार पंजाब की चुनावी सभा में केजरीवाल पर हमला बोला। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रति कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से असभ्य भाषा का उपयोग करने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने अन्ना हजारे को नहीं बख्शा, उनसे कैसे सभ्य भाषा की उम्मीद रखी जा सकती है।

बार-बार कहते हैं कि इसे जेल डाल दूंगा, उसे जेल डाल दूंगा। यह डिक्टेटर की भाषा है। लोकतंत्र में क्या ऐसा होता है। लोकतंत्र कानून का पालन करने की राह दिखाता है। मोदी ने कहा कि वे तो यह भी कहते थे कि शीला दीक्षित को जेल में डाल देंगे लेकिन वह अब यूपी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी मामले में भी हम सभ्य भाषा में कह रहे है कि सीबीआई आरोपियों को खोजकर कानून के हवाले करेंगे और न्याय तंत्र उन्हें सजा देगा। यदि लोकतंत्र में असभ्य भाषा का उपयोग होगा तो इससे न सिर्फ लोकतंत्र को खतरा पैदा होगा बल्कि समाज का ही नुकसान झेलना पड़ेगा।

 

कांग्रेस को भी जमकर सुनाई खरी खोटी

punjab assembly election 2017, prime minister narendra modi rally at kotkapura
कोटकपूरा में मोदी की रैली
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तरफ इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि केंद्र में लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही लेकिन पंजाब का विकास नहीं हो पाया। पंजाबी प्रधानमंत्री होने के बाद कांग्रेस ने आठ साल तक बादल सरकार को कोई सहयोग नहीं दिया बल्कि उनके काम में रूकावटें ही डाली। उनकी सरकार ने दो साल के भीतर से पंजाब में बहुत कुछ करके दिखाया है।

आप पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली से आए नेताओं को उसी रास्ते से वापस भेजकर कहो कि पहले दिल्ली की जनता के साथ किए गए वादे पूरे करो और वहां जाकर अपनी जिम्मेदारी निभाकर दिखाओ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की भलाई के लिए फसल बीमा योजना जैसी स्कीमों के माध्यम से उनकी सुध लेने का प्रयास किया है और साल 2022 तक उनकी आय को दोगुणा करने का लक्ष्य रखा है।

भाषण की समाप्ति पर प्रधानमंत्री ने पंजाबी में लोगों को शिअद भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, गुरचरण कौर पंजगराईं, शिअद जिलाध्यक्ष मनतार सिंह बराड़, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता गर्ग समेत फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर और बठिंडा से संबंधित गठबंधन प्रत्याशी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed