{"_id":"57e555b24f1c1b2856a82386","slug":"punjab-assembly-election-2017-nsui-will-make-student-menifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव मैदान में कूदा NSUI, करेगा ये बड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव मैदान में कूदा NSUI, करेगा ये बड़ा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई भी चुनावी समर में कूद गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चुनाव मेनिफेस्टो तैयार होने से पहले एनएसयूआई ने उसमें पंजाब के विद्यार्थियों की मांगें और सुझाव शामिल करने का फैसला किया है। जिसके लिए स्टूडेंट मेनिफेस्टो बनाया जाएगा। स्टूडेंट मेनिफेस्टो केलिए पंजाब भर के विद्यार्थियों के सुझाव लेने को एनएसयूआई ने मुहिम शुरू की है।
जिसके तहत वीरवार को अमृतसर और शुक्रवार को जालंधर में स्टूडेंट कनवोकेशन आयोजित किए गए। जिनमें राष्ट्रीय प्रधान अमृता धवन भी शामिल हुईं। वह दस जिलों में होने वाले कनवोकेशन में शामिल होंगी। बाकी जिलों में सूबा प्रधान इकबाल गरेवाल और जिला प्रधान पहुंचेंगे। इन कनवोकेशन में एनएसयूआई केएक्टिव मेंबरों और विद्यार्थियों को बुला कर उनके मुद्दे व सुझाव लिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में एनएसयूआई की टीमें कॉलेजों में जाकर स्टूडेंट्स से फीडबैक फॉर्म भरवाएंगी। जिसमें उनकी निजी जानकारी केअलावा यह पूछा जाएगा कि सत्ता में आने के बाद वे कांग्रेस से क्या चाहते हैं। कौन से मुद्दे उनकी प्राथमिकता में हैं।

जल्द शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर
NSUI
सूबा प्रधान इकबाल गरेवाल ने कहा कि 15 अक्तूबर तक यह सारी कवायद पूरी कर ली जाएगी। कनवकोशन और फीडबैक फॉर्म के जरिए जो मुद्दे सबसे ज्यादा उठाए गए होंगे, उन्हें स्टूडेंट मेनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा। 15 अक्तूबर के बाद यह मेनिफेस्टो प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंपा जाएगा। ताकि स्टूडेंट्स के मुद्दे कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शामिल कराए जा सकें। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर कॉलेजों में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव कराने पर सहमति जता चुके हैं।
एनएसयूआई के प्रदेश प्रधान इकबाल गरेवाल ने बताया कि स्टूडेंट मेनिफेस्टो की कवायद पूरी होने के बाद एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बठिंडा रैली में कसम खाई थी कि चार हफ्तों में पंजाब से नशों का सफाया करेंगे। इस हेल्पलाइन के जरिए स्टूडेंट्स से जानकारी ली जाएगी कि उनके इलाके में कौन नशे बेच रहा है, किस तरह बिक रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर वह सारी जानकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जाएगी, ताकि सरकार नशा तस्करों पर तेजी से कार्रवाई कर सके।