{"_id":"588d8c064f1c1b3c3de7fe8f","slug":"punjab-assembly-election-2017-all-party-menifesto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव: जहां के लोग पहले से ही मोटापे के शिकार, वहां घी-चीनी के वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव: जहां के लोग पहले से ही मोटापे के शिकार, वहां घी-चीनी के वादे
आाशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jan 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
दलों की घी और चीनी और बिगाड़ सकती है जायका
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब चुनाव में राजनीतिक दलों ने घी और चीनी देने के वादे किए हैं। घी और चीनी दोनों ही मोटापे और ब्लड शुगर के जिम्मेदार माने जाते हैं। पंजाब में ये दोनों ही बीमारियां काफी तेजी से बढ़ी हैं। प्री डायबिटीज, डायबिटीज और कार्डियोवस्कुलर (हार्ट संबंधी) बीमारियों का खतरा बढ़ा है। यदि घी और चीनी की खैरात बंटती तो पंजाब के लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
पंजाब में सबसे ज्यादा मोटापा
पिछले साल अप्रैल के महीने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने साल 2005 में हुए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर संसद में बताया था कि देश में सबसे ज्यादा मोटे पंजाब के लोग हैं। इससे डायबिटीज का रिस्क फ्रैक्टर भी बढ़ा है।
डायबिटीज में भी पंजाब के पुरुष व महिलाएं सबसे ऊपर हैं। उसके बाद केरल और दिल्ली का नंबर आता है। पंजाब में 22.2, केरल के 17.8 और दिल्ली के 16.6 फीसदी पुरुषों ने बीएमआई (मोटापा नापने का पैमाना बॉडी मास इंडेक्स) 25 से ज्यादा होने की बात कही है। इसी तरह पंजाब की 29.9, केरल की 28.1 और दिल्ली की 26.4 फीसदी महिलाओं ने बीएमआई 25 से ज्यादा होने की जानकारी दी है।

डायबिटीज में दूसरे नंबर पर
fat man
- फोटो : getty images
डायबिटीज में दूसरे नंबर पर
कई स्टडी साबित कर चुकी हैं पंजाब में डायबिटीज का स्तर भी काफी ज्यादा है। पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ की हाल ही में एक स्टडी में बताया गया है कि पंजाब में डायबिटीज का स्तर 8.3 प्रतिशत है, जबकि प्री डायबिटीज का स्तर 6.3 प्रतिशत है। उन्होंने एक दूसरी स्टडी का हवाला देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में डायबिटीज का स्तर 4 प्रतिशत है, जबकि झारखंड में पांच प्रतिशत, जबकि चंडीगढ़ में डायबिटीज का स्तर 13.6 प्रतिशत है।
पंजाब में मोटापा और डायबिटीज का स्तर ज्यादा है। सरकारों को फिजीकल एक्टीविटीज और हेल्दी डाइट को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना चाहिए। इससे मोटापे से होने वाली बीमारियां भी दूर भागेंगी और पंजाब के लोग स्वस्थ्य जीवन बिता सकेंगे।
जेएस ठाकुर, प्रोफेसर स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ पीजीआई

मोटापे में नंबर वन, डायबिटीज में दूसरे नंबर
fat man
- फोटो : getty images
डायबिटीज
चंडीगढ़ 13.6 प्रतिशत
पंजाब 9.8 प्रतिशत
महाराष्ट्र 4 प्रतिशत
झारखंड 5 प्रतिशत
मोटापा
पंजाब 40.5 प्रतिशत
चंडीगढ़ 31.5 प्रतिशत
हाइपरटेंशन
पंजाब 44 प्रतिशत
आसाम 32 प्रतिशत
सोर्श : आईसीएमआर की स्टडी
चंडीगढ़ 13.6 प्रतिशत
पंजाब 9.8 प्रतिशत
महाराष्ट्र 4 प्रतिशत
झारखंड 5 प्रतिशत
मोटापा
पंजाब 40.5 प्रतिशत
चंडीगढ़ 31.5 प्रतिशत
हाइपरटेंशन
पंजाब 44 प्रतिशत
आसाम 32 प्रतिशत
सोर्श : आईसीएमआर की स्टडी