फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab asked BBMB for 35% extra water for paddy transplantation

Chandigarh News: पंजाब ने बीबीएमबी से धान की रोपाई के लिए मांगा 35 फीसदी अतिरिक्त पानी

Mon, 02 Jun 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab asked BBMB for 35% extra water for paddy transplantation
-हरियाणा को पहले से तय हिस्से का मिलता रहेगा पानी
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का शेयर तय करने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में पंजाब ने इस बार 35 फीसदी अधिक पानी की मांग रखी है। साथ ही हरियाणा को भी पहले से तय उसके हिस्से का पानी मिलता रहेगा। बोर्ड के अनुसार दोनों की तरफ से जो भी मांग आई है, उस पर लगभग सहमति बन गई है। पानी की उपलब्धता के आधार पर इसमें थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता है, लेकिन वैसे बोर्ड की तरफ से दोनों को राज्यों को मांग के अनुरूप पानी दे दिया जाएगा।

पंजाब ने पिछले साल धान की रोपाई के लिए 26 हजार क्यूसिक पानी की मांग की थी, लेकिन इस बार राज्य ने 35 हजार क्यूसिक की मांग रखी है। पंजाब की तरफ से साफ किया गया है कि इस बार राज्य में धान की रोपाई जल्द की जा रही है। प्रदेश का भूजल का स्तर पहले ही गिर रहा है, इसलिए राज्य को पिछले साल की तुलना में अधिक पानी दिया जाना चाहिए। हरियाणा को भी 9700 क्यूसिक पानी देने पर सहमति बन गई है। पिछले सर्कल के मुकाबले इसमें मामूली बढ़ोतरी की गई है। भाखड़ा नहर की मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण हरियाणा को अभी कम पानी मिल रहा है, लेकिन अगले चार पांच दिनों में मरम्मत का काम पूरा होने के बाद हरियाणा को पूरा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed