फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab And Haryana HighCourt issued notice to Punjab government on Petition of Woman Seeking Protection

हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा: पांच बच्चों के पिता पर धोखे से निकाह करने और धमकियां देने का आरोप, पंजाब सरकार को नोटिस 

Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
सार

महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए जालंधर के पुलिस कमिश्नर को मांगपत्र भी दिया था। इसके बावजूद उसकी सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद महिला हाईकोर्ट पहुंची।

विज्ञापन
Punjab And Haryana HighCourt issued notice to Punjab government on Petition of Woman Seeking Protection
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने पांच बच्चों के पिता पर कोरे कागज पर दस्तखत करवाकर धोखे से निकाह करने, साथ रहने का दबाव बनाने और धमकियां देने का आरोप लगाया है। इस मामले में याची ने हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। वहीं हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - लुधियाना: आयकर विभाग की 30 टीमों ने साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानों पर दी दबिश, कब्जे में लिए दस्तावेज  
विज्ञापन


महिला ने एडवोकेट मोहम्मद सलीम के जरिए याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि याची ने कभी हैप्पी नाम के व्यक्ति से निकाह नहीं किया था और न ही वह इसके लिए तैयार थी। लेकिन वह याची के साथ रहना चाहता था, इसीलिए चालाकी से उसने याची के कोरे कागज पर दस्तखत ले लिए। इस दस्तखत के सहारे हैप्पी ने फर्जी निकाहनामा तैयार करवा लिया। इन दस्तावेजों के सहारे उसने याची को बताए बिना याची व अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में सुरक्षा से जुड़ी याचिका भी दाखिल कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू: पुराना वीडियो शेयर कर अमरिंदर को बताया कृषि कानूनों का निर्माता 

याचिका में महिला ने कहा है कि हैप्पी लगातार उसे धमकियां दे रहा है और कह रहा है कि याची उसके साथ रहने के लिए उसके घर चले, वरना वह उसे उठाकर ले जाएगा। याचिका में यह भी कहा गया है कि व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और वह पांच बच्चों का पिता है। इतना ही नहीं उसकी एक बेटी तो 17 साल की है और ऐसे में कैसे वह उसके साथ जा सकती है। 

याची ने अपनी सुरक्षा के लिए जालंधर के पुलिस कमिश्नर को मांगपत्र भी दिया था। इसके बावजूद याची की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में अब मजबूरी में हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed